मध्य प्रदेश

मुख्य सचिव ने बड़े अधिकारी से पूछे सवाल, 141 अधिकारियों को दिया नोटिस

मुख्य सचिव ने बड़े अधिकारी से पूछे सवाल, 141 अधिकारियों को दिया नोटिस

MP News:मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंगलवार को मिशन के कामों की समीक्षा की। पीएचई के प्रमुख सचिव पी नरहरि से सवाल-जवाब किए। जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर अफसर, ठेकेदार और एजेंसियां कार्रवाई की जद में हैं। उपयंत्री से लेकर कार्यपालन यंत्री स्तर तक के 141 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।
Chief Secretary Anurag Jain

Chief Secretary Anurag Jain

केंद्र ने रोका है बजट

बता दें केंद्र सरकार ने पिछले एक साल से बजट रोक रखा है। माना जा रहा है कि यह बैठक उसी फंड को पाने और कामों में सुधार की दृष्टि से ली गई। इससे पहले अक्टूबर 2024 में दीपावली से पहले 600 करोड़ रुपए केंद्र ने जारी किए थे। दूसरी दीपावली भी निकल गई, लेकिन पैसा नहीं आया। केंद्र से लगातार पत्राचार किया जा रहा है।

विधानसभा में हंगामा

मिशन के कामों में गड़बड़ी पर विधानसभा सत्र में तीन बार मुद्दा उठ चुका है। विपक्ष ने कहा था कि योजना पर पलीता लगा दिया गया। सदस्यों ने जांच के लिए विधायकों की मौजूदगी वाली समितियां बनाने की मांग की थी। इसका सत्ता पक्ष के विधायक गोपाल भार्गव ने भी समर्थन किया था।

इन पर एक्शन
  • विलंब के कारण: विभाग ने 280 एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया। 22 ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टि करने के साथ ही अनुबंध निरस्त।
  • गुणवत्ताविहीन सामग्री आपूर्ति तथा निविदा प्रक्रिया का उल्लंघन: 10 अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई।
  • फर्जी बैंक गारंटी: ठेकेदार टर्मिनेट। सीबीआइ में भी केस। विभाग ने अब तक लगभग 30 करोड़ की पेनल्टी भी एजेंसियों पर लगाई
  • त्रुटिपूर्ण डीपीआर: उपयंत्री से लेकर कार्यपालन यंत्री स्तर तक के 141 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस।
  • डीपीआर में गलती: 187 एजेंसियों को नोटिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *