मध्य प्रदेश

MP के 45 जर्जर पुलों की तुरंत शुरू होगी रिपेयरिंग ?

MP के 45 जर्जर पुलों की तुरंत शुरू होगी रिपेयरिंग
रायसेन में ब्रिज गिरने के बाद PWD ने जारी किया फंड, जानिए कौन से पुल सुधरेंगे

रायसेन जिले में हाल ही में हुए पुल हादसे के बाद मध्यप्रदेश का लोक निर्माण विभाग (PWD) पूरे प्रदेश में सक्रिय मोड में आया है। विभाग ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में तात्कालिक मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों की सूची जारी करते हुए 45 पुलों के सुधार कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति दी है।

विधानसभा सत्र के दौरान रायसेन में पुल गिरने की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर उठे सवालों को लेकर बढ़े दबाव का परिणाम माना जा रहा है।

PWD के जारी आदेश में बताया गया कि 03.11.2025 को हुई राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की 295वीं बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रदेश के कई जिलों से तात्कालिक मरम्मत की जो मांगें आई थीं, उन्हें प्राथमिकता पर स्वीकृत किया जाए।

जानिए किस जिले के कौन से पुल की होगी रिपेयरिंग

ग्वालियर जिला

  • डबरा-जंगीपुर रोड़ पर 13/4 किमी पर छंदूद नदी पर बने पुल की 8.22 लाख रूपए से रिपेयरिंग होगी।
  • डबरा-चीनोर रोड पर 16/8 किमी पर मेंघरा नाले पर बने पुल को 10.34 लाख से सुधारा जाएगा।
  • एजी ऑफिस के पास रेलवे ओवर ब्रिज(ROB) की रिपेयरिंग के लिए 99.63 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
  • ग्वालियर शहर में तानसेन नगर के पास बने पुल की रिपेयरिंग पर 27.49 लाख रुपए खर्च होंगे।

मुरैना जिला

  • जडे़रूआ-सुमावली रोड पर कररई नाले पर बने पुल की रिपेयरिंग के लिए 27.49 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
  • आसन पुल 8/8 सुमावली-खनेता रोड पर बने ब्रिज की रिपेयरिंग के लिए 22.02 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
  • एमएस रोड जरैना-सुमावली पहुंच मार्ग के 2/4 किमी पर आसन नदी पर बने उच्चस्तरीय पुल का विशेष मजबूती करण कार्य के लिए 46.03 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
  • महावीरपुर-जैतपुरा तिलावली के बीच क्वारी नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग 24.88 लाख रुपए से होगी।

भिंड जिला

  • लहार-अमायन रोड पर बने सिंध पुल की रिपेयरिंग के लिए 99.43 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
  • भोनपुर सिंहोनिया मार्ग के किमी 2/4 में आसन नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग 97.59 लाख से होगी।
  • खितोली-धमसा मार्ग के 1/4 किमी पर वैशली नदी पर बने पुल को 88.57 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • कनाथर-बरासो मार्ग के 9/10 किमी में वैशली नदी पर बने पुल को रिपेयर करने में 8.93 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • हटीले हनुमान से गंगादास का पुरा मार्ग में वैशली नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग में 59.47 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • प्रतापपुरा-गिरगांव रोड पर खार नाले पर बने पुल की रिपेयरिंग में 99.18 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • सिमराव-कमई मार्ग के बीच क्वारी नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग पर 3.75 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • खरगपुरा-एनो मार्ग में आसन नदी पर बने पुल के सुधार कार्य में 56.38 लाख रुपए खर्च होंगे।

दतिया जिला

  • इंदरगढ़–भांडेर मार्ग के किमी 13/8 पर सिंध नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग के लिए 18.86 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

अशोकनगर जिला

  • बीना–अशोकनगर मार्ग के किमी 7/8 पर बेतवा नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग 93.58 लाख रुपए से होगी।

गुना जिला

  • बीना–अशोकनगर मार्ग के किमी 6/6 पर सिंध नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग में 79.77 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • गुना–रुठियाई मार्ग के किमी 4/6 पर बने पुल की रिपेयरिंग पर 83.12 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • गुना–मक्सी मार्ग के किमी 8/2 पर नदी पर बने पुल की तत्काल रिपेयरिंग 0.00 लाख (आपातकालीन स्वीकृति) के रूप में दर्ज है।
  • गुना–ब्यावरा मार्ग के किमी 2/2 पर नदी पर बने पुल की विशेष रिपेयरिंग 80.57 लाख रुपए से होगी।
  • गुना जिला अस्पताल (R.O.B.) के पास बने पुल की रिपेयरिंग 16.44 लाख रुपए से की जाएगी।

सीहोर जिला

  • सलकनपुर–सीहोर मार्ग पर महादेव मंदिर के पास पुल की रिपेयरिंग 67.18 लाख रुपए से होगी।
  • सलकनपुर–रायसेन मार्ग के किमी 34/6 पर बने पुल की रिपेयरिंग 85.30 लाख रुपए से की जाएगी।

रायसेन जिला

  • रायसेन–सुल्तानपुर मार्ग पर A.B. रोड (किमी 264) के पास स्थित पुल की रिपेयरिंग पर 37.55 लाख रुपए खर्च होंगे।

नरसिंहपुर जिला

  • गाडरवारा शहर के CMO कार्यालय के पास बने पुल की रिपेयरिंग 22.29 लाख रुपये से होगी।
  • मॉडल स्टेशन गाडरवारा के पास रेलवे अंडरब्रिज (RUB) की विशेष रिपेयरिंग 99.45 लाख रुपए से होगी।

मंदसौर जिला

  • मंदसौर–सीतामऊ मार्ग के किमी 10/0 पर शिवना नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग 98.17 लाख रुपए से होगी।

रतलाम जिला

  • आलोट–सैलाना मार्ग के किमी 7/8 पर शेर नदी पर बने पुल की रिपेयरिंग में 70.85 लाख रुपए खर्च होंगे।

छिंदवाड़ा जिला

  • छिंदवाड़ा शहर में CMO कार्यालय के पास नाले पर बने पुल की रिपेयरिंग 51.86 लाख रुपए से होगी।
  • छिंदवाड़ा–हर्रई मार्ग के किमी 2/8 पर बने पुल की रिपेयरिंग 13.90 लाख रुपए से की जाएगी।

बालाघाट जिला

  • कटंगी–लालबर्रा–बिरसा मार्ग पर बने पुल की रिपेयरिंग के लिए 20.63 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।
  • बालाघाट–उज्जैनी मार्ग के किमी 1/8 पर बने पुल की रिपेयरिंग पर 11.46 लाख रुपए खर्च होंगे।

रीवा जिला

  • रीवा–नगवां मार्ग के किमी 236/4 पर बने पुल की रिपेयरिंग 3.63 लाख रुपए से होगी।
  • रीवा–नगवां मार्ग के किमी 238/4 पर पुल की रिपेयरिंग पर 17.67 लाख रुपए खर्च होंगे।
  • रीवा–नगवां मार्ग के किमी 236/8 पर बने पुल की रिपेयरिंग 18.07 लाख रुपए से होगी।
  • रीवा–नगवां मार्ग के किमी 1/8 पर पुल की रिपेयरिंग 9.41 लाख रुपए से होगी।
  • रीवा–नगवां रोड के किमी 7/6 पर बने पुल की रिपेयरिंग पर 14.87 लाख रुपए खर्च होंगे।

सतना जिला

  • सतना–मैहर मार्ग के किमी 17/6 पर बने पुल की रिपेयरिंग 14.72 लाख रुपए से होगी।
  • सतना–चित्रकूट मार्ग के किमी 54/4 पर बने पुल की रिपेयरिंग 23.35 लाख रुपए से की जाएगी।

छतरपुर जिला

  • छतरपुर जिला अस्पताल के पास स्थित पुल की रिपेयरिंग 8.52 लाख रुपए से होगी।

पन्ना जिला

  • पन्ना–अजयगढ़ मार्ग के किमी 20/2 पर बने पुल की रिपेयरिंग 87.71 लाख रुपए से होगी।
  • अजयगढ़–मारकुंडी मार्ग के किमी 7/0 पर बने पुल की रिपेयरिंग 57.85 लाख रुपए से होगी।

इंदौर जिला

  • इंदौर–देवास मार्ग के किमी 260 पर स्थित आर.ओ.बी. की रिपेयरिंग 22.94 लाख रुपए से की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *