दिल्लीदिल्ली एनसीआरनॉएडा

नोएडा में 10 पुलिस कर्मी सस्पेंड !

नोएडा में 10 पुलिस कर्मी सस्पेंड:एक्सप्रेसवे पर दो बार किया CP ने निरीक्षण, पुलिस कर्मी मौजूद नहीं मिले
\नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस का निरीक्षण करती सीपी। - Dainik Bhaskar
नोएडा ग्रेटरनोएडा एक्सप्रेस का निरीक्षण करती सीपी।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के प्रमुख स्थानों पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी अचानक निरीक्षण में गैरमौजूद मिले। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रात दो बार किए निरीक्षण गैरमौजूद मिले 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने कमिश्नरेट क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्तर से निगरानी तंत्र बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कमिश्नरेट की सीमाओं एवं सभी प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए आवश्यकता के अनुसार पीआरवी वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है।

सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने व जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की निगरानी करने के लिए मंगलवार रात दो बार अचानक निरीक्षण कराया गया।

दो बार किया गया अचानक निरीक्षण

पहला अचानक निरीक्षण रात आठ बजे कराया गया। इस दौरान कुल चार वाहनों में से महज एक वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी ही निर्धारित स्थान पर मिले। तीन वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी गैरमौजूद मिले। इसके बाद रात 10 बजे दोबारा अचानक निरीक्षण कराया गया। इस दौरान दो पीआरवी वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी ही अपने निर्धारित स्थान पर मिले। शेष दो वाहन पर तैनात पुलिसकर्मी गैरमौजूद मिले।

इन पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड

पीआरवी वाहनों पर गैरमौजूद मिले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक रतन सिंह, मुख्य आरक्षी छोटेलाल सिंह, अखलीम अली, सुमित कुमार, आरक्षी राजू कुमार, प्रशांत बालियान, रविंद्र कुमार, कृष्णवीर, गौरव चौधरी और होमगार्ड नवींद्र सिंह हैं।

इसके अलावा पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने पर डायल-112 के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *