बीमे के लिए बेटे का कत्ल…..2.10 करोड़ के लिए कराई हत्या !
बीमे के लिए बेटे का कत्ल: 2.10 करोड़ के लिए कराई हत्या… आरोपी बाप के साथी वकील ने खरीदी करोड़ों की संपत्ति
मुरादाबाद में एक बाप ने बीमे की रकम के लिए बेटे की हत्या कर दी। आरोपी बाप ने हत्या की साजिश साथी वकील के साथ मिलकर रची थी। आरोपी बाप के साथी वकील ने कुछ ही समय में करोड़ों की संपत्ति खरीद ली।
मुरादाबाद में बीमा की रकम हड़पने के लिए बेटे की हत्या करने के आरोपी बाबूराम शर्मा के साथी अधिवक्ता आदेश कुमार ने कुछ वर्षों में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। यह संपत्ति खरीदने के लिए उसके पास रुपये कहां आए। उसकी गिरफ्तारी के बाद सामने आएगा। माना जा रहा है कि इस तरह के कुछ और मामले भी सामने आ सकते हैं।
16 नवंबर की रात कुंदरकी थानाक्षेत्र के जैतपुर स्थित खेत में बहजोई थानाक्षेत्र के नई बस्ती दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिकेत शर्मा का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद भी पिता इसे हादसा बताता रहा। पुलिस ने बुधवार की रात अनिकेत के पिता बाबूराम शर्मा को गिरफ्तार किया था।
मुरादाबाद में अनिकेत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा – फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में बताया कि उसने अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रतनपुर निवासी अपने साथी अधिवक्ता आदेश कुमार से संपर्क किया और बेटे के नाम बीमा करा दिया था। अधिवक्ता ने 2.10 करोड़ बीमा पॉलिसी कराई लेकिन बाबूराम को सिर्फ 25 लाख की बताई।
बाबूराम ने बाबूराम की रकम हड़पने के लिए अधिवक्ता की मदद से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के नटियाखेड़ा निवासी असलम उर्फ सुल्तान को साढ़े तीन लाख रुपये में सुपारी दे दी थी असलम ने साथी तहब्बुर मैवाती और रामपुर के शाहबाद रुस्तमपुर निवासी साजिद के साथ मिलकर अनिकेत के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी।
बाबूराम शर्मा, साजिद, असलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मैवाती जेल भेजे हैं लेकिन अब तक आदेश कुमार पुलिस के हाथ नहीं आया है। बताया जा रहा है कि आदेश कुमार ने अमरोहा, मुरादाबाद और संभल में कुछ वर्षों में ही करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि उसने और कितने लोगों के बीमा करा रखे हैं।
2.10 करोड़ का बीमा कराया… फिर बेटे का करा दिया मर्डर
संभल जिले के बहजोई निवासी अनिकेत शर्मा की हत्या उसके पिता बाबूराम शर्मा ने बीमे की रकम हड़पने के लिए सुपारी देकर कराई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के बाद शव कुंदरकी क्षेत्र में फेंककर हादसा दर्शाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने अनिकेत के पिता और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 16 नवंबर की रात कुंदरकी थानाक्षेत्र के जैतपुर स्थित खेत में बहजोई थानाक्षेत्र के नई बस्ती दुर्गा कॉलोनी निवासी अनिकेत शर्मा का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद भी पिता इसे हादसा बताता रहा। जांच में सामने आया कि अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा था। पुलिस ने बुधवार की रात अनिकेत के पिता बाबूराम शर्मा को हिरासत में ले लिया।
एचडीएफसी बैंक में खुलवाया था खाता
उसने बताया कि उसका बेटा आए दिन घर में शराब पीकर शोरशराबा करता था। बाबूराम ने अमरोहा के नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के रतनपुर निवासी अपने साथी अधिवक्ता आदेश कुमार से संपर्क किया और बेटे के बारे में बातचीत की। अधिवक्ता ने दो जनवरी 2024 को अनिकेत का बहजोई के एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया।

अधिवक्ता ने रची हत्या की साजिश
कुछ दिन बाद टाटा कंपनी में अनिकेत के नाम 2.10 करोड़ बीमा पॉलिसी कराई लेकिन बाबूराम को सिर्फ 25 लाख की बताई। इस बीच मार्च 2024 में बाबूराम शर्मा डकैती के एक मामले में जेल गया तो आदेश ने किस्तें भी जमा कर दीं। बाबूराम के जमानत पर छूटने पर अधिवक्ता ने अनिकेत की हत्या की साजिश रची और 25 लाख का लालच देकर पिता बाबूराम को भी शामिल कर लिया।

सिर पर रॉड मारकर की गई थी हत्या
बाबूराम ने अधिवक्ता की मदद से रामपुर के शाहबाद थाना क्षेत्र के नटियाखेड़ा निवासी असलम उर्फ सुल्तान को साढ़े तीन लाख रुपये में सुपारी दे दी। असलम ने साथी तहब्बुर मैवाती और रामपुर के शाहबाद रुस्तमपुर निवासी साजिद के साथ मिलकर अनिकेत के सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी।

एसपी देहात ने बताया कि बाबूराम शर्मा, साजिद, असलम उर्फ सुल्तान, तहब्बुर मैवाती को गिरफ्तार किया गया है। बृहस्पतिवार की शाम चारों को कोर्ट में पेश करे के बाद जेल भेज दिया गया। अधिवक्ता आदेश कुमार और विजयपाल सिंह की तलाश की जा रही है।