मध्य प्रदेश

भाई के गांजा तस्करी में पकड़े जाने पर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी…स्पष्टीकरण मांगा!!

भाई के गांजा तस्करी में पकड़े जाने पर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जवाब से पार्टी नेता संतुष्ट नहीं, स्पष्टीकरण मांगा

सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बागरी के चलते कांग्रेस लगातार भाजपा की आलोचना कर रही है और पार्टी की किरकिरी हो रही है। इधर मंत्री ने का कहना है कि उनका भाई से कोई लेना-देना नहीं है।भाई के गांजा तस्करी में पकड़े जाने पर राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जवाब से पार्टी नेता संतुष्ट नहीं, स्पष्टीकरण मांगाराज्य मंत्री प्रतिमा बागरी

  1. भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने की चर्चा
  2. मंत्री से कहा- आपके घर में ही इतना कुछ चलता रहा और आपको जानकारी क्यों नहीं लगी
  3. पार्टी नेताओं ने यह भी कहा कि मीडिया के साथ आपकी बातचीत में अहंकार झलक रहा था

भोपाल। गांजा तस्करी में गिरफ्तार हुए भाई अनिल बागरी के मामले में मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय तलब की गईं। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इस मामले में राज्य मंत्री बागरी करीब आधे घंटे तक चर्चा की। इसके बाद हितानंद ने अलग से बातचीत की और जवाब मांगा।

मामले में प्रतिमा बागरी ने खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया और कहा कि भाई के कृत्य से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन भाजपा संगठन उनके इस जवाब से संतुष्ट नहीं है। पार्टी संगठन ने कहा कि आपके घर में ही इतना कुछ चलता रहा और आपको जानकारी क्यों नहीं लगी। पार्टी संगठन ने बागरी से भाई की गिरफ्तारी पर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी नेताओं ने कहा मीडिया के साथ आपकी बातचीत में अहंकार झलक रहा था, जनसेवक का व्यवहार ऐसा नहीं होना चाहिए।

भाजपा संगठन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है

जामवाल और हितानंद से मुलाकात के बाद प्रदेश कार्यालय से बाहर आते समय मंत्री बागरी का चेहरा उतरा हुआ था। हालांकि इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल नहीं थे। बागरी से खंडेलवाल अलग से बात कर सकते हैं। भाजपा संगठन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

ऐसे में राज्य मंत्री बागरी की मुश्किलें बढ़ सकती है। बता दें कि सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व राज्यमंत्री बागरी के भाई व बहनोई को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बागरी के चलते कांग्रेस लगातार भाजपा की आलोचना कर रही है और पार्टी की किरकिरी हो रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *