परिवहन विभाग ने बंद किए चेक पोस्ट……MP में अब कैमरा और POS मशीन से कटेगा चालान…45 रोड सेफ्टी प्वाइंट पर होगी जांच !!!
MP में अब कैमरा और POS मशीन से कटेगा चालान, परिवहन विभाग ने बंद किए चेक पोस्ट, 45 रोड सेफ्टी प्वाइंट पर होगी जांच
MP News: मध्य प्रदेश में अब परिवहन विभाग पीओएस मशीनों से चालानी कार्रवाई करेगा। परिवहन विभाग ने प्रदेश में वाहन चेकिंग की पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से ईज आफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत राज्य के परिवहन चेक पोस्टों को बंद कर दिया है। इनके स्थान पर 45 रोड सेफ्टी एंड इन्फोर्समेंट चेकिंग प्वॉइंट जांच का कार्य कर रहे हैं।
अब कैमरा और POS मशीन से कटेगा चालान।- अब POS मशीनों से चालानी कार्रवाई करेगा परिवहन विभाग
- 45 रोड सेफ्टी एंड इन्फोर्समेंट प्वाइंट के माध्यम से होगी जांच
- ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में सरकार ने उठाया कदम
भोपाल। मध्य प्रदेश में अब परिवहन विभाग पीओएस मशीनों से चालानी कार्रवाई करेगा। परिवहन विभाग ने प्रदेश में वाहन चेकिंग की पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से ईज आफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत राज्य के परिवहन चेक पोस्टों को बंद कर दिया है। इनके स्थान पर 45 रोड सेफ्टी एंड इन्फोर्समेंट चेकिंग प्वॉइंट जांच का कार्य कर रहे हैं।
परिवहन विभाग के अमले को पीओएस मशीन उपलब्ध कराने से वाहनों के विरुद्ध की जाने वाली चालानी कार्रवाई को ऑनलाइन तथा कैशलेस रूप में होगी। प्रदेश में मोटरयान परिवहन से संबंधित प्रविधानों के उल्लंघन पर स्व-चलित पद्धति ई-डिटेक्शन को नवंबर-2025 से लागू कर दिया गया।
आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सेवा प्राप्त कर सकता हैइधर, परिवहन विभाग की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा आम जनता को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट तथा ड्रायविंग लायसेंस आदि से संबंधित सेवाओं को एनआईसी के पोर्टल ‘वाहन तथा सारथी’ एप के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। इस व्यवस्था में आवेदक कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सेवा प्राप्त कर पा रहा है।

