मध्य प्रदेशहेल्थ

इंदौर में सेहत से खिलवाड़…गंदगी के बीच बन रहे थे केक-बिस्किट, ओमकार बेकरी पर छापा !!!

इंदौर में सेहत से खिलवाड़ पर प्रशासन का डंडा, गंदगी के बीच बन रहे थे केक-बिस्किट, ओमकार बेकरी पर छापा

Indore News: इंदौर में अवैध रूप से संचालित कैलोद करताल स्थित ओमकार केक एंव बेकरी पर जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। यहां गंदगी के बीच ख …

इंदौर में सेहत से खिलवाड़ पर प्रशासन का डंडा, गंदगी के बीच बन रहे थे केक-बिस्किट, ओमकार बेकरी पर छापाइंदौर में ओमकार बेकरी पर छापा

 इंदौर। अवैध रूप से संचालित कैलोद करताल स्थित ओमकार केक एंव बेकरी पर जिला प्रशासन की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। यहां गंदगी के बीच खाद्य पदार्थ का निर्माण किया जा रहा था। एसडीएम अजय भूषण शुक्ला के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर संचालक नरेश कुमार गोपलानी मिले।

संचालक द्वारा खाद्य पदार्थ निर्माण का कोई भी वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। परिसर में अत्यंत गंदगी पाई गई। परिसर में निर्माण किए जा रहे हैं खाद्य पदार्थ केक, बिस्किट, पेस्ट्री तथा खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त होने वाले मूंगफली दाना, मैदा, शक्कर एवं तिल्ली के नमूने जांच के लिए गए हैं। इसके अलावा केक, बिस्किट को जब्त किया और खराब होने वाले पदार्थो का विनष्टिकरण करवाया।

इसी प्रकार एसडीएम सांवेर घनश्याम धनगर के नेतृत्व में मांगलिया स्थित महाकाल रेस्टोरेंट से मावा कतली एवं कलाकंद के सैंपल लिए गए। सांई स्वीट एंड एवर फ्रेश से मीठा मावा, मिल्क केक एवं छेना रसगुल्ला के नमूने लिए। छत्रीबाग स्थित मुरैना की शाही गजक से दाना पट्टी का नमूना लिया गया।

दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट से लिए बिरयानी के नमूने वहीं 311 ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट, मनोरमागंज का निरीक्षण किया गया। विक्रेता मोहम्मद रिजवान के समक्ष तैयार चिकन बिरयानी एवं हल्दी पाउडर के नमूने लिए गए। प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *