दिल्ली

Year Ender 2025:हादसों और आतंकी हमलों ने बदल दी सैंकड़ों की जिंदगी

Year Ender 2025: कश्मीर, यूपी, गुजरात से दिल्ली तक… हादसों और आतंकी हमलों ने बदल दी सैंकड़ों की जिंदगी

Year Ender 2025: साल 2025 में यूपी में महाकुंभ की भगदड़, नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, पहलगाम आतंकी हमला, MP में सिरप कांड, लाल किले के बाहर आतंकी हमले ने कईयों की जिंदगी सारी उम्र के लिए बदल कर रख दी.

वर्ष 2025 जा रहा है और नया साल 2026 के स्वागत की तैयारियां दुनिया भर में चल रहीं हैं. बीत रहा साल यूं तो कई मायनों में बेहतर रहा और लोगों की जिंदगियां और आसान करने के लिए विभिन्न तकनीकी आयामों से दुनिया का राब्ता हुआ. लेकिन भारत के कुछ हिस्सों में सैकड़ों लोगों के लिए यह साल कई मायनों में अच्छा नहीं रहा. इसकी शुरुआत हुई महाकुंभ 2025 से. इस साल 2 बड़े आतंकी हमलों ने भी देश को दहला कर रख दिया. एक हमला पहलगाम में हुआ और दूसरा देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने. आइए हम आपको उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, दिल्ली और गुजरात में हुए हादसे और आतंकी घटनाओं के बारे में बताते हैं जिन्होंने हम सभी की जिन्दगी पर कुछ न कुछ असर डाला. 

महाकुंभ में मची भगदड़29 जनवरी 2025 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दौरान सुबह 2-3 बजे के करीब भगदड़ मच गई. इसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 लोग घायल हो गए. यह घटना अखाड़ा मार्ग पर सुबह 1 बजे से 2 बजे के बीच हुई. जब रात भर से लगी श्रद्धालुओं की कतारें ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के लिए संगम की ओर बढ़ रही थीं. जानकारी के अनुसार लेन को अलग करने के लिए लगाए गए बैरिकेड दबाव के कारण टूट गए, जिससे संकरे रास्तों में बैठे या लेटे हुए तीर्थयात्री भगदड़ में कुचले गए. हादसे के कुछ दिन बाद सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हर्ष कुमार की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया गया. हादसे में मुआवजे के तौर पर प्रत्येक मृतक सदस्य के परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों का मुफ्त इलाज दिया गया.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

महाकुंभ में भगदड़ के ठीक दो हफ्ते बाद, 15 फरवरी 2025 को, महा कुंभ से लौटने और प्रयागराज जाने वाली भीड़ के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक और जानलेवा हादसा हुआ. रेल मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में दिए गए जवाब के अनुसार फुट ओवरब्रिज पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए. कुंभ स्पेशल ट्रेनों में देरी और प्लेटफॉर्म की घोषणाओं के कारण कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म 14-15 की ओर भारी भीड़ उमड़ी. सीढ़ियों पर फिसलने से 90 सेकंड से भी कम समय में यात्रियों के एक-दूसरे के ऊपर गिरने से भगदड़ मच गई, और 1.5 घंटे में स्थिति सामान्य हो गई.

मौके पर रेलवे स्टाफ, GRP और RPF ने पुल को खाली कराया. भीड़ को हटाया और घायलों को लोक नायक जया प्रकाश अस्पताल और दूसरे अस्पतालों में पहुंचाया. CCTV और गवाहों के बयानों के जरिए शेड्यूलिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, घोषणाओं, स्टाफिंग और पुल के डिजाइन का आकलन करने के लिए एक उच्च-स्तरीय समिति बनाई गई.

इस हादसे में हर मृतक के परिवार को ₹10 लाख, गंभीर रूप से घायल होने वालों के लिए 2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया.

पहलगाम आतंकी हमला

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन घाटी में हिंसा हुई. जहां आतंकियों ने लोगों पर हमला जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली (आधिकारिक आंकड़ा 26) मारे गए. कई घायलों को श्रीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. सेना, CRPF और J&K पुलिस ने ड्रोन/हेलिकॉप्टर के साथ घेराबंदी-तलाशी अभियान शुरू किया. पहलगाम आतंकी हमले के परिणामस्वरूप भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ जवाब दिया. 6-7 मई की दरम्यानी रात LoC/PoK के पार 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए. 

अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश

साल के बीच में 12 जून 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर एक भयानक हादसा हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 लंदन गैटविक जाने वाली) टेकऑफ के बाद दोपहर 1.38 बजे BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में क्रैश हो गई. इसमें विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई. इतना ही नहीं जहाज के अलावा जमीन पर भी अन्य 39 लोगों की मौत हो गई. मृतकों का कुल आधिकारिक आंकड़ा 280 का रहा. इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हो गए. शुरुआती जांच में फ्यूल/इंजन कंट्रोल में गड़बड़ी सामने आई.

मध्य प्रदेश में जहरीला कफ सिरप

अक्टूबर 2025 की शुरुआत में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप ने डायथाइलीन ग्लाइकॉल के सेवन से 14-17 बच्चों की किडनी फेल हो गई. कई बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. खांसी दवा के तौर पर कोल्ड्रिफ की खुराक से हालत तेजी से बिगडे. लैब टेस्ट में बिना लाइसेंस वाले प्रोडक्ट में टॉक्सिन ओवरलोड की पुष्टि हुई. इसके बाद  राज्य राज्य सरकार ने कोल्ड्रिफ पर बैन लगा दिया. पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार किया और बनाने वाली कंपनी श्रेसन फार्मा के खिलाफ IPC/ड्रग्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए.

लाल किले के पास कार विस्फोट 

 9 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले मेट्रो के पास आतंकी हमला हुआ. शाम 6.52 बजे एक कार विस्फोट में 13 लोग मारे गए और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए. सिग्नल पर धीमी गति से चल रहे वाहन में विस्फोट हुआ, जिससे आसपास खड़े लोग घायल हुए और वाहन क्षतिग्रस्त हुए. दिल्ली पुलिस, NSG,FSL  ने घटनास्थल को सील कर दिया, सबूत इकट्ठा किए. NIA ने खुफिया जानकारी और पुलिस के साथ मिलकर जांच की. आरोपों में 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. बाद में कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *