छतरपुर जिला जेल के जेलर दिलीप सिंह जाटव हटाए गए…अवैध वसूली, कैदी की मौत के बाद कार्रवाई!!!!

इधर, देर शाम सतना सेंट्रल जेल की अधीक्षक लीना कोष्ठा जिला जेल पहुंची। उन्होंने बताया कि ने बताया कि गुरुवार को हुई घटना में ड्यूटी पर तैनात प्रहरियों ने सुरक्षा रखने में चूक की पाई गई है। जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित प्रहरियों में अंकित मिश्रा और सुरेंद्र तिवारी हैं।
बता दें कि जेलर दिलीप सिंह जाटव पर जेल में अवैध गतिविधियों, कैदियों से वसूली के आरोप पिछले कुछ समय से लग रहे थे। हाल ही में जेल में कैदियों से वसूली और एक कैदी की मौत के मामले सामने आए थे। इन घटनाओं को गंभीरता से देखते हुए यह कार्रवाई की गई।
पिछले दिनों हुई घटनाएं
- हाल ही में छतरपुर जेल में एक कैदी ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
- जेल परिसर में कैदियों से वसूली का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें जेल प्रहरी से पैसों की मांग की जा रही थी। इस मामले में एक जेल प्रहरी को तत्काल निलंबित किया गया।
जेल प्रशासन ने इन घटनाओं के बाद सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।
वहीं जेल की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से केन्द्रीय जेल रीवा के उप जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार को आगामी आदेश तक विशेष ड्यूटी पर छतरपुर जिला जेल में पदस्थ किया है।

