क्राइमदिल्लीदिल्ली एनसीआरनॉएडा

दिल्ली-एनसीआर के दो सप्लायर 10 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार !!!

Delhi: अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, दिल्ली-एनसीआर के दो सप्लायर 10 करोड़ की हेरोइन के साथ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो तस्कर मादीपुर, दिल्ली निवासी अंशुल राणा और गंगा प्रसाद उर्फ विक्की को एनडीपीएस केस में दो अलग-अलग ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है।
Interstate drug syndicate busted two suppliers from Delhi NCR arrested with heroin worth 10 crore in Delhi
delhi police – फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो तस्कर मादीपुर, दिल्ली निवासी अंशुल राणा और गंगा प्रसाद उर्फ विक्की को एनडीपीएस केस में दो अलग-अलग ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 2 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ से रुपये ज़्यादा है। इसके अलावा हेरोइन सप्लाई के लिए इस्तेमाल की गई स्कूटी और सिंडिकेट चलाने के लिए इस्तेमाल किए गए छह फोन जब्त किए हैं।

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि शाखा की वेस्टर्न रेंज-2 में तैनात हवलदार प्रमोद कुमार को एक सूचना मिली थी कि अंशुल राणा नाम का एक ड्रग सप्लायर/डीलर इंदरपुरी, दिल्ली, दिल्ली/एनसीआर इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने में शामिल है। वह क्वींस वैली स्कूल, सेक्टर-8, द्वारका, दिल्ली के पास किसी को बड़ी मात्रा में हेरोइन/स्मैक सप्लाई करने आएगा। इंस्पेक्टर पवन सिंह व एसआई अनुज छिकारा की टीम ने उसे आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।
 
इसके बाद आरोपी अंशुल राणा को डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास, क्वींस वैली स्कूल, सेक्टर-8, द्वारका, दिल्ली के पास से गिरफ्तार किया गया और उसके बैग से 2.034 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। जांच में पता चला कि आरोपी अंशुल राणा ने बरामद की गई प्रतिबंधित हेरोइन गंगा प्रसाद उर्फ विक्की (39)से प्राप्त की थी, जिसने आगे हेरोइन बरेली, उत्तर प्रदेश से प्राप्त की थी। फरार आरोपी गंगा प्रसाद उर्फ विक्की के बारे में आगे गुप्त सूचना एसआई अनुज छिकारा को मिली। टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर उसे लक्ष्मी नगर, दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया। गंगा प्रसाद पर पहले से तीन मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *