73 साल के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने सिंधिया के बेटे से लिया आशीर्वाद !!!!
विधायक ने सिंधिया के बेटे से लिया आशीर्वाद
शिवपुरी के 73 साल के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन ने अपने जन्मदिन पर 30 साल के महान आर्यमान सिंधिया के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सामने आया है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दरअसल, 5 जनवरी को विधायक का जन्मदिन था। इस दौरान एक खेल आयोजन के मंच पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महान आर्यमान सिंधिया के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। मंच पर केक काटा। महान आर्यमान ने उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया। उसके बाद विधायक ने उनके छुए।
अब लोग कह रहे हैं कि विधायक करीब 30-35 साल से राजनीति में हैं और 30 साल उम्र वाले अपने नेता के बेटे के पैर पड़ रहे हैं। किसी को सम्मान देना अच्छी बात है, लेकिन वो आपसे उम्र में बड़ा, श्रेष्ठ और योग्य होना चाहिए।
खरी बात ये है कि यही राजनीति है साहब, जो कराए सो कम है। पैर छू लिए तो क्या हो गया। आका की नजरों में नंबर तो बढ़ जाएंगे न।


