मध्य प्रदेश

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन लोगों की मौत

 इंदौर में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन लोगों की मौत

इंदौर के तेजाजी नगर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर सहित तीन की मौत हो गई। कार सवार एक युवती घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।Indore Accident: इंदौर में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित तीन लोगों की मौतइंदौर में ट्रक से टक्कर के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार। इंसेट में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मान संधू की तस्वीर।

  1. इंदौर के तेजाजी नगर के रालामंडल क्षेत्र में हुआ हादसा
  2. युवक-युवतियां पार्टी मनाकर कार से वापस लौट रहे थे
  3. सूचना मिलने पर पूर्व गृहमंत्री एमवाय अस्पताल पहुंचे

इंदौर। इंदौर के तेजाजी नगर में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर सहित तीन की मौत हो गई। कार सवार एक युवती घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तेजाजी नगर के रालामंडल में दुर्घटना उस समय हुई जब कार सवार युवक-युवतियों पार्टी मनाकर लौट रहे थे।

हादसे में मृत लोगों के नाम प्रखर कासलीवाल, मान संधु और प्रेरणा बच्चन है। वहीं अनुष्का राठी घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में कार का अलगा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर भी मौके से भाग गया था।

सूचना मिलने के बाद पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और उनकी पत्नी सहित परिवार के लोग अस्पताल के शवगृह पहुंच गए थे। प्रेरणा की मौत की खबर सुनकर उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान कांग्रेस नेता सचिन यादव, प्रवीण कक्कड़ सहित कई नेता भी अस्पताल पहुंचे।

naidunia_image

एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम के बाहर मौजूद पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन।

तेज रफ्तार में थी कार

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह सवा पांच बजे हुए, कार में सवार सभी लोग पार्टी मनाकर लौट रहे थे। कार बहुत तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सामने ट्रक आ गया और कार उसमें घुस गई। मौके पर ही कार में बैठे तीन लोगों की मौत हो गई।

naidunia_image

एमवाय अस्पताल के पीएम रूम में प्रखर के पिता आनंद कासलीवाल।

कार का अगला हिस्सा ट्रक से टकराने की वजह से यह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *