स्कूली बच्चों को बेरहमी से पीटता था ड्रग तस्कर !!!
छात्र के परिजन ने जिला शिक्षा अधिकारी को इसकी शिकायत की थी। जिसकी पर जांच समिति बनाई गई थी। हालांकि समय बीतने के साथ ही जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
फुटबॉल शूट की तरह पीटा था
घटना के बाद बच्चे ने बताया था कि अबान सर ने शूज से मारा। जब मैं वहां खड़ा था, तब वह मुझे फुटबॉल के शूट की तरह मार रहे थे। मेरे दोस्त से मेरी लड़ाई हो गई थी, इसलिए मुझे मारा। पहले भी मेरी पिटाई हुई थी। अन्य बच्चों को भी अबान सर इसी तरह पीटते थे।

11वीं कक्षा के छात्र को पीटने की घटना 9 जनवरी 2025 की सुबह 8:30 बजे की थी। स्कूल परिसर में एक अन्य छात्र के साथ बच्चे विवाद हो गया था। तब अबान ने छात्र को बेरहमी से पीटा था। वहीं सूत्रों की माने तो बाद में अबान और शिकायतकर्ता छात्र के परिजनों के बीच राजीनामा हो गया था। हालांकि घटना के बाद छात्र की चोटों के साथ वीडियो सामने आए थे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बनाई थी जांच समिति
इस घटना की शिकायत छात्र के परिवार ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एनके अहिरवार से की थी। साथ ही छात्र को आई चोट का वीडियो भी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत जांच समिति का गठन किए जाने के दावे किए थे।

पुलिस को थार में 5.5 ग्राम एमडी मिली
13 जनवरी को इंदौर पुलिस को सूचना मिली थी कि अबान शकील कनाडिया में नशीले पदार्थों की खेप लेकर आने वाला है। मुखबिर के बताए रोड पर घेराबंदी कर पुलिस ने अबान की थार को रोक लिया। तलाशी में 5.5 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई।
शुरुआती पूछताछ में अबान ने बताया कि किसी को शक न हो, इसलिए ड्रग सप्लाई के लिए वह खुद की ही थार का उपयोग करता था।
ड्रग्स पैडलर बाबा ने दी थी एमडी
अबान शकील ने इंदौर पुलिस को बताया कि उसे ड्रग्स बाबा ने दी थी। भोपाल का ड्रग पैडलर बाबा पार्टी और पब में नशा करने वालों को ड्रग्स मुहैया कराता है। अबान ने बताया कि वह शनिवार को दोस्तों के साथ पार्टी करता था। इसी दौरान एक पब में उसकी बाबा से पहचान हुई


