मध्य प्रदेश

एमपी-महाराष्ट्र में रेत के अवैध कारोबार पर ईडी का एक्शन !!!

एमपी-महाराष्ट्र में रेत के अवैध कारोबार पर ईडी का एक्शन
बैंकों में जमा 1.34 करोड़ फ्रीज, 38.43 लाख नकद, BMW समेत 8 वाहन जब्त
आरोपियों के ठिकानों से जब्त लग्जरी कारें। - Dainik Bhaskar
आरोपियों के ठिकानों से जब्त लग्जरी कारें।

अवैध रेत खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में 16 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस मामले में महाराष्ट्र के नागपुर और भंडारा जिलों के अलावा मध्यप्रदेश के बैतूल के दो युवकों के ठिकानों पर कार्यवाही की गई है और 38.43 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं।

इसके अलावा 1.34 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज की गई और 8 वाहन जब्त किए गए। जिनमें 1 BMW, 2 फॉर्च्यूनर, 1 थार, 2 जेसीबी और 2 पोकलैंड मशीनें शामिल हैं।

ईडी के अनुसार इस फर्जीवाड़े से 30 करोड़ से अधिक की आमदनी आरोपियों को हुई है। जिसकी जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नागपुर सब-जोनल इकाई की यह कार्यवाही महाराष्ट्र के नागपुर और भंडारा जिले के आस-पास स्थित रेत घाटों से अवैध रेत खनन से जुड़ी है।

ईडी ने इस मामले की जांच नागपुर शहर के सदर और अंबाझरी थानों में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों के आधार पर शुरू की है। इसके आरोपियों में नरेंद्र पिंपले, अमोल उर्फ गुड्डू खोरगड़े सहित अन्य शामिल हैं।

6 से 10 हजार तक में बेचते थे फर्जी ईटीपी

जांच में सामने आया कि संगठित रेत माफिया गिरोह फर्जी और कूट रचित इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट परमिट (ETP) के जरिए अवैध रूप से रेत की खुदाई, परिवहन और बिक्री कर रहा था जबकि नागपुर के आसपास के रेत घाट बंद थे। इसके लिए माफिया मध्य प्रदेश के वैध रेत घाटों के नाम पर फर्जी ETP बनाकर नागपुर में अवैध रेत की सप्लाई कर रहा था।

ईडी ने खुलासा किया कि राहुल खन्ना और बाबू अग्रवाल के नेतृत्व वाला सिंडिकेट मध्य प्रदेश के वैध रेत घाटों के नाम पर फर्जी ETP तैयार करता था जिन्हें नागपुर के रेत माफिया को 6,000 से 10,000 रुपए प्रति ETP में बेचा जाता था।

जीपीएस डेटा एनालिसिस में पाया गया कि जिन वाहनों का उल्लेख ETP में था, वे मध्य प्रदेश गए ही नहीं, बल्कि नागपुर और आस-पास के अवैध रेत घाटों से बार-बार चक्कर लगाते रहे।

बैंक में जमा 1.34 करोड़ फ्रीज, 1 BMW, 2 फॉर्च्यूनर, 1 थार, 2 जेसीबी और 2 पोकलैंड मशीनें जब्त

ईडी के मुताबिक इस तरह से आरोपियों ने बड़े पैमाने पर अवैध मुनाफा कमाया और सरकार को रॉयल्टी व टैक्स में भारी नुकसान पहुंचाया। ईडी के अनुसार इस मामले में अपराध से अर्जित आय (POC) 30 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

तलाशी के दौरान ईडी ने 38.43 लाख रुपए की बेहिसाब नकदी, बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए। इसके अलावा 1.34 करोड़ रुपए की बैंक जमा राशि फ्रीज की गई और 8 वाहन जब्त किए गए, जिनमें 1 BMW, 2 फॉर्च्यूनर, 1 थार, 2 जेसीबी और 2 पोकलैंड मशीनें शामिल हैं।

………………………………………

ED: रेत खनन से अवैध कमाई, फाइलों में घाट दिखे MP में…ट्रक दौड़ते रहे महाराष्ट्र में; तैयार किए फर्जी परमिट

रेत खनन में अवैध कमाई,  बड़ा खुलासा किया है। आरोपियों ने अवैध रेत खनन के लिए एक नया तरीका अपनाया। फाइलों में मध्यप्रदेश के रेत घाट दिखाए गए, जबकि रेत ढोने वाले ट्रक महाराष्ट्र में दौड़ते रहे। अवैध रेत के परिवहन के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों की पकड़ से बचने के लिए उन्होंने सुनियोजित और धोखे भरे तरीके अपनाए। फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट परमिट तैयार किए गए। ये फर्जी ईटीपी नागपुर में रेत माफिया के सरगनाओं को 6000 रुपये से 10000 रुपये प्रति ईटीपी की दर से बेचे जा रहे थे। प्रवर्तन निदेशालय, नागपुर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने मध्य प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, बेतूल जिलों और महाराष्ट्र के नागपुर व और भंडरा जिलों में 16 परिसरों में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी अभियान चलाया है। 

ईडी के मुताबिक, यह अभियान महाराष्ट्र के नागपुर और भंडरा जिलों के आसपास स्थित रेत घाटों से अवैध रेत खनन से संबंधित जांच के सिलसिले में चलाया गया है। नागपुर शहर के सदर और अंबाज़ारी पुलिस स्टेशन में नरेंद्र पिंपल, अमोल उर्फ गुड्डू खोरगड़े और अन्य के खिलाफ आईपीसी, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज अपराधों के आधार पर ईडी ने इस केस की जांच शुरू की थी। उन पर जाली और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट परमिट का इस्तेमाल करके अवैध रूप से रेत निकालने, परिवहन करने और बेचने का संगठित अवैध रेत खनन करने का आरोप था। यह खुलासा हुआ कि नागपुर के आसपास के रेत घाट बंद होने के बावजूद, रेत माफिया ट्रांसपोर्टरों और अन्य लोगों की मिलीभगत से रेत घाटों से अवैध रूप से रेत का खनन कर रहे थे। आरोपी, मध्य प्रदेश से फर्जी रॉयल्टी प्राप्त कर रहे थे, जिसका इस्तेमाल वे नागपुर में अवैध रेत बेचने के लिए कर रहे थे। पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए हैं।

 
ईडी द्वारा की गई मनी लॉन्ड्रिंग जांच से पता चला है कि संगठित रेत माफिया गिरोह बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन कर रहे थे। अवैध रेत के परिवहन के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों की पकड़ से बचने के लिए उन्होंने सुनियोजित और धोखे भरे तरीके अपनाए। जांच में पता चला है कि राहुल खन्ना और बबलू अग्रवाल के नेतृत्व वाला एक गिरोह मध्य प्रदेश में स्थित कानूनी रूप से पट्टे पर लिए गए रेत घाटों के नाम पर फर्जी इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजिट परमिट (ईटीपी) तैयार कर रहा था। इन फर्जी ईटीपी (ईटीपी) का इस्तेमाल करके रेत माफिया के सरगना नागपुर और आसपास के इलाकों में स्थित रेत घाटों से अवैध रूप से खोदी गई रेत का परिवहन करते थे। 
 
हालांकि, सरकारी रिकॉर्ड में उन्होंने झूठा दिखाया कि रेत मध्य प्रदेश के कानूनी रूप से पट्टे पर लिए गए घाटों से लादी गई थी। ईटीपी में दर्ज वाहन नंबर भी वैध दिखाए गए थे और वे सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत थे। हालांकि, इन वाहनों के जीपीएस डेटा के विश्लेषण से पता चला कि ये वाहन कभी भी ईटीपी में बताए गए मध्य प्रदेश के घाटों तक नहीं गए थे। इसके बजाय, ईटीपी में दर्शाई गई उसी अवधि के दौरान, वाहनों ने नागपुर और आसपास के अवैध रेत घाटों से बार-बार यात्राएं कीं। 
 
इस तरीके से आरोपियों ने भारी अवैध मुनाफा कमाया और रॉयल्टी और करों की चोरी करके सरकार को भारी नुकसान पहुंचाया। इन गतिविधियों से प्राप्त अपराध की आय (पीओसी) प्रथम दृष्टया 30 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।  तलाशी अभियान के दौरान 38.43 लाख रुपये की अघोषित/अस्पष्ट नकदी, बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज/रिकॉर्ड/संपत्ति संबंधी कागजात, अवैध रेत खनन से प्राप्त भारी धनराशि को संपत्ति अधिग्रहण में निवेश करने के साक्ष्य वाले डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। तलाशी के दौरान 1.34 करोड़ रुपये की बैंक राशि सहित चल संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया। एक बीएमडब्ल्यू, 2 फॉर्च्यूनर, 1 थार सहित 8 वाहन, 2 जेसीबी मशीनें और 2 पोकलैंड मशीनें जब्त की गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *