Agritpatrikaमध्य प्रदेश

ग्वालियर : पीएम ई-बस सेवा:70 बसों के लिए 185 रूट तय !

पीएम ई-बस सेवा:70 बसों के लिए 185 रूट तय, अब बसों के आने और दौड़ने का इंतजार
\

एक-दो​ दिन में नगर निगम कार्यालय को भी रूट की सूची पहुंचा दी जाएगी। अब जब भी पीएम ई बस सेवा में चलने वाली बसें ग्वालियर को मिलेंगी। उनका रजिस्ट्रेशन होने के बाद तय रूट पर दौड़ाया जा सकेगा। ये 70 बसें आईएसबीटी डिपो और रमौआ में बन रहे डिपो से रोज सुबह शुरू होंगी और विभिन्न रूट पर यात्रियों के लिए चलेंगी।

गौरतलब है कि पिछले महीने निगम ने परिवहन विभाग को उक्त रूट की स्वीकृति के लिए एक स्मरण पत्र 10 अक्टूबर को आरटीओ आफिस पहुंचा था। काम की रफ्तार तेज होने के बाद रूट की सूची फाइनल की गई है। केंद्र सरकार की योजना के तहत ग्वालियर को 100 बसें मिलना है।

आरटीओ विक्रम जीत सिंह कंग के अनुसारपीएम ई बस सेवा के लिए नगर निगम से प्रस्तावित रूट आए थे। उनको वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचाया गया था। वहां से परीक्षण के बाद सभी रूट फाइनल कर दिए गए हैं। उक्त सूची को निगम के पास जल्दी पहुंचा देंगे। इसके बाद पीएम ई बस सेवा की बसों को चलाया जा सकता है।

ऐसे समझें… रूट की लंबाई और उस पर चलने वाली बसों की संख्या

आईएसबीटी डिपो रूट मार्ग बस रूट की लंबाई (1) 20 07 33.89 किमी {मुख्य स्टॉपेज: आईएसबीटी, पुरानी छावनी, ट्रांसपोर्ट नगर, बहोड़ापुर, सागरताल, चार शहर का नाका, पड़ाव, मोटल तानसेन, कलेक्ट्रेट, संभागीय आयुक्त कार्यालय, नाका चंद्रवदनी, माधव नगर, डीबी मॉल, गोले का मंदिर, चार शहर का नाका, हजीरा से आईएसबीटी।

(2) 11 07 23.04 किमी मुख्य स्टॉपेज: आईएसबीटी, मल्लगढ़ा थाना, हजीरा चौराहा, किला गेट, फूलबाग चौराहा, नदी गेट, रामदास घाटी, कोटेश्वर तिराहा, बहोड़ापुर चौराहा, ट्रांसपोर्ट ​नगर, रितुराज चौराहा, पुरानी छावनी, आईएसबीटी।

(3) 16 07 29.05 किमी मुख्य स्टॉपेज: आईएसबीटी, यादव धर्मकांटा, दानेबाबा मंदिर, सिंधिया स्टेच्यू, महाराजा काम्पलेक्स, डीडी नगर, गिरगांव, पिंटो पार्क, बिरला अस्पताल, सात नंबर चौराहा, बारादरी चौराहा, थाटीपुर चौराहा, बस स्टैंड

(4) 20 07 26.09 किमी मुख्य स्टॉपेज: आईएसबीटी, गोले का मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पड़ाव चौराहा, फूलबाग चौराहा, इंदरगंज चौराहा, जयारोग्य अस्पताल, 1000 बिस्तर अस्पताल, केआरजी कालेज, राक्सीपुल, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, छप्परवाला पुल, फूलबाग चौराहा, पड़ाव, गोले का मंदिर, बिरला नगर पुल, चार शहर का नाका, हजीरा थाना, आईएसबीटी।

(5) 19 07 33 किमी मुख्य स्टॉपेज: आईएसबीटी, हजीरा थाना, हजीरा चौराहा, पड़ाव, बस स्टैंड, केंद्रीय विद्यालय-1, मोटल तानसेन, राजमाता चौराहा, चेतकपुरी, चंद्रवदनी नाका, विक्की फैक्ट्री तिराहा, सिकरोदा, चंद्रवदनी नाका, चेतकपुरी ​चौराहा, राजमाता चौराहा, तानसेन मोटल, बस स्टैंड, गोले का मंदिर,आईएसबीटी।

रमौआ डिपो (6) 14 07 14 किमी {मुख्य स्टॉपेज: रमौआ, अलापुर चौराहा, रजिस्ट्रार आफिस, जिला न्यायालय गेट-2, हाईकोर्ट, राजमाता चौराहा, मोटल तानसेन, थाटीपुर चौराहा, शहीद गेट, बारादरी चौराहा, हुरावली चौराहा, गोविंदपुरी चौराहा, अलकापुरी, कलेक्ट्रेट, अलापुर, रमौआ।

(7) 22 07 33 किमी मुख्य स्टॉपेज: रमौआ डिपो, अलापुर, कलेक्ट्रेट आफिस, हाईकोर्ट, राजमाता चौराहा, मोटल तानसेन, एसकेवी स्कूल, बैजाताल, मोती तबेला, जयेंद्रगंज, पाटनकर बाजार, महाराज बाड़ा, हनुमान चौराहा, नई सड़क, गश्त का ताजिया, राम मंदिर, छप्परवाला पुल, फूलबाग चौराहा, पड़ाव चौराहा, मोटल तानसेन, राजमाता चौराहा, अलकापुरी, कलेक्ट्रेट, अलापुर, रमौआ डिपो।

(8) 22 07 48.25 किमी मुख्य स्टॉपेज: रमौआ, अलापुर, रजिस्ट्रार आफिस, संभागीय आयुक्त आफिस,चंद्रवदनी नाका, जयारोग्य अस्पताल, 1000 बिस्तर अस्पताल, गुड़ा-गुड़ी का नाका, बेटी बचाओ चौराहा, सिकंदरकंपू, वीरपुर बांध, गोल पहाड़िया, बहोड़ापुर, रामदास घाटी, शिंदे की छावनी, पड़ाव चौराहा, केवी नंबर-1, विवि तिराहा, गोविंदपुरी तिराहा, ​डीबी सिटी, हुरावली चौराहा, अलापुर, रमौआ डिपो।

(9) 22 07 57 किमी मुख्य स्टॉपेज: रमौआ, आरटीओ, मोहनपुर ब्रिज, बड़ागांव पुल, बड़ागांव चौराहा, लाल टिपारा, एमईएम, छह नंबर चौराहा, सुदर्शन चक्र चौक, बारादरी चौराहा, शहीद गेट, थाटीपुर चौराहा, बस स्टैंड, पड़ाव चौराहा, फूलबाग, जयेंद्रगंज, इंदरगंज चौराहा, जेएएच चौराहा, 1000 बिस्तर अस्पताल, गुड़ा-गुड़ी नाका, चिरवाई नाका, विक्की फैक्ट्री तिराहा, चंद्रवदनी नाका, संभागीय आयुक्त आफिस, रजिस्ट्रार कार्यालय, अलापुर, रमौआ।

(10) 19 07 55.58 किमी मुख्य स्टॉपेज: रमौआ डिपो, सिकरोदा तिराहा, आईटीएम कालेज, चौधरी ढाबा, गोल पहाड़िया, बहोड़ापुर तिराहा, रामदास घाटी, शिंदे की छावनी, पड़ाव, मोटल तानेसन, राजमाता चौराहा, अलकापुरी, कलेक्‍टर कार्यालय, सिरोल तिराहा, अलापुर, रमौआ डिपो।

25 सीटर मिडी बसें एसी होंगी

शहर के 66 वार्डों में 352 किलोमीटर एरिया में 100 बसें दौड़ाने के लिए 185 रूट तय ​किए है। ये रूट 20 मई 2025 को निगम, स्मार्ट सिटी, आरटीओ और प्रशासन ने मिलकर रूट तय किए थे। इसके बाद कुल दस रूट पर 70 बसों का फिलहाल तय किया गया। 10 रूट के लिए सात-सात बसें चलाने का तय हुआ है। 25 सीटर मिडी बसें एसी होंगी। ये बसें रोज 8:30 बजे चलना शुरू करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *