मध्य प्रदेश

ग्वालियर : सरकारी जमीनों से जुड़े केसों में प्रभावी पैरवी नहीं ?

सरकारी जमीनों से जुड़े केसों में प्रभावी पैरवी नहीं, राजस्व और विधि एवं विधायी विभाग पीएस को नोटिस जारी

ग्वालियर सरकारी जमीनों से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी नहीं होने पर मप्र हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने जनहित याचिका परराजस्व और विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिवों को तलब किया है।

याचिका में बताया गया कि सरकारी जमीनों के केसों में लापरवाही के कारण निजी व्यक्ति अक्सर मामले जीत जाते हैं। पूर्व में दोनों प्रमुख सचिव हाईकोर्ट में जवाब पेश कर चुके हैं, लेकिन कोर्ट ने अब विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों को 3 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित होकर पूरी जानकारी देनी होगी। सरकारी जमीनों की रक्षा राज्य की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन प्रभावी पैरवी नहीं हो रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *