दिल्ली

दिल्ली मंडल में टिकट चेकिंग अभियान से 31.88 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से 17.74% अधिक !

दिल्ली मंडल में टिकट चेकिंग अभियान से 31.88 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से 17.74% अधिक

यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि के 3.66 लाख मामलों और 27.08 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 17.74 प्रतिशत अधिक है।
Ticket checking drives in the Delhi division generated revenue of ₹31.88 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर – फोटो : संवाद

उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा और बिना टिकट प्रवेश करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इससे रेलवे को मौजूदा वित्त वर्ष 31.88 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। उत्तर रेलवे के अनुसार, अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा के लिए प्रेरित करना और रेलवे नियमों के उल्लंघन को रोकना है।

वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल से दिसंबर 2025) के दौरान कुल 4.35 लाख मामले सामने आए। इनसे जुर्माने के तौर पर 31.88 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि के 3.66 लाख मामलों और 27.08 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 17.74 प्रतिशत अधिक है।

दिल्ली मंडल द्वारा यह अभियान नियमित रूप से रेलवे सुरक्षा बल और टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से चलाया जा रहा है। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने, बिना बुक किए सामान ले जाने और अनियमित टिकटों को लेकर कार्रवाई की गई। दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी का कहना है कि बिना टिकट यात्री रेलवे को तो आर्थिक नुकसान पहुंचाते ही हैं, बल्कि वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के अधिकारों का भी उल्लंघन करते हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वह हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *