जिस प्लेन से बारामती जा रहे थे अजित पवार, वह किस कंपनी का !
जिस प्लेन से बारामती जा रहे थे अजित पवार, वह किस कंपनी का, कितनी है इसकी कीमत?
Ajit Pawar Death In Plane Crash: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान बारामती जाते समय हादसे का शिकार हो गया. जानकारी की मानें तो इस विमान में सवार कोई भी शख्स जिंदा नहीं बचा है.
प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी एक दर्दनाक खबर सामने आई है. खबर है कि उनका विमान एक गंभीर हादसे का शिकार हो गया. आज 28 जनवरी को अजित पवार को बारामती में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों से जुड़ी करीब पांच से छह अहम बैठकों में शामिल होना था.वे इन्हीं बैठकों के लिए बारामती जा रहे थे और रास्ते में ही उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अजित पवार का निधन हो गया है.
हादसे के बाद सामने आए दृश्य काफी भयावह बताए जा रहे हैं. प्लेन क्रैश के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके कई टुकड़े हो गए. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई इस हादसे को लेकर हैरान है. इसी क्रम में यह जान लेना भी जरूरी हो जाता है कि आखिर अजित पवार का विमान किस कंपनी का था और उसकी कीमत कितनी थी. चलिए जानें.

