उत्तर प्रदेशराजनीति

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़े विधायक ब्रजभूषण, सरेआम हुई धक्का-मुक्की !!

यूपी के महोबा में बीजेपी vs BJP… मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़े विधायक ब्रजभूषण, सरेआम हुई धक्का-मुक्की

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम में उस समय स्थिति अनियंत्रित हो गई, जब बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक पानी की समस्या को लेकर मंत्री से भिड़ गए। चरखारी विधायक कई गांवों में जल आपूर्ति न होने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की बदहाली से लंबे समय से आक्रोशित थे।यूपी के महोबा में बीजेपी vs BJP... मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़े विधायक ब्रजभूषण, सरेआम हुई धक्का-मुक्कीयूपी के महोबा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़े विधायक ब्रजभूषण

  1. त्री स्वतंत्र देव और विधायक ब्रजभूषण भिड़े, जमकर हुई धक्का-मुक्की
  2. जल आपूर्ति की किल्लत और बदहाल सड़कों को लेकर उग्र हुए BJP MLA
  3. बवाल के बाद विधायक संग डीएम दफ्तर पहुंचे मंत्री, अधिकारियों को घेरा

 महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम में उस समय स्थिति अनियंत्रित हो गई, जब बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत और उनके समर्थक पानी की समस्या को लेकर मंत्री से भिड़ गए। चरखारी विधायक कई गांवों में जल आपूर्ति न होने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की बदहाली से लंबे समय से आक्रोशित थे।

डीएम कार्यालय में ग्राम प्रधानों के साथ आपात बैठक

मंत्री के सामने ही दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस और सरेआम धक्का-मुक्की हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विवाद को शांत करने के लिए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह खुद विधायक को साथ लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे और ग्राम प्रधानों के साथ आपात बैठक की।

प्रशासनिक खेमे में हड़कंप

विधायक का आरोप है कि अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे हैं और जनता पानी की किल्लत से त्रस्त है। सरेआम हुई इस नोकझोंक ने प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक खेमे में हड़कंप मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *