UP: आगरा अर्बन सेंटर महायोजना-2041 को मंजूरी, 58 गांवों की जमीनों के भाव छुएंगे आसमान!!!
UP: आगरा अर्बन सेंटर महायोजना-2041 को मंजूरी, 58 गांवों की जमीनों के भाव छुएंगे आसमान; नक्शा हुआ जारी
आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना-2041 को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। अब इसे लागू करने के लिए जरूरी आपत्तियां और सुझाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना-2041
आगरा के 58 गांवों की 14,480 हेक्टेयर जमीन पर नोएडा की तर्ज पर प्रस्तावित आगरा अर्बन सेंटर की महायोजना-2041 को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है। अब इसे लागू करने के लिए जरूरी आपत्तियां और सुझाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ताज ट्रेपेजियम जोन में विजन डॉक्यूमेंट के मद्देनजर उद्योगों के लिए प्रदूषण स्कोर आधारित उद्योग लगाने जैसे कदम उठाए जाएंगे।

