मध्य प्रदेश

खनन माफिया में जमकर हुई गोलीबारी, पहले खदान में आमने-सामने आए, फिर सड़क पर तानी बंदूकें

मध्य प्रदेश के इस जिले में खनन माफिया में जमकर हुई गोलीबारी, पहले खदान में आमने-सामने आए, फिर सड़क पर तानी बंदूकें

Gwalior News: बिलौआ में पत्थर की खदान के संचालन को लेकर गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। जिसमें पहले खदान के अंदर गोलीबारी हो रही है, फिर सड़क पर दो पक्षों में आमने-सामने बंदूकें तानी जा रही हैं।

मध्य प्रदेश के इस जिले में खनन माफिया में जमकर हुई गोलीबारी, पहले खदान में आमने-सामने आए, फिर सड़क पर तानी बंदूकेंग्वालियर के बिलौआ में पत्थर खदान को लेकर खनन माफिया में भारी गोलीबारी। सांकेतिक फोटो
  1. बिलौआ में पत्थर की खदान के संचालन को लेकर गोलीबारी
  2. घटना शनिवार की, लेकिन एफआइआर रविवार को की गई
  3. क्रॉस केस दर्ज, एक आरोपित हत्याकांड में शामिल

 ग्वालियर। बिलौआ में पत्थर की खदान के संचालन को लेकर गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। जिसमें पहले खदान के अंदर गोलीबारी हो रही है, फिर सड़क पर दो पक्षों में आमने-सामने बंदूकें तानी जा रही हैं।

सड़क पर मारपीट भी हो रही है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद बिलाैआ थाना पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस द्वारा क्रॉस केस दर्ज किया गया है।

घटना शनिवार की, लेकिन एफआइआर रविवार को की गई

घटना शनिवार की है, लेकिन एफआइआर रविवार को की गई। इस मामले में एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा खनिज विभाग को भी पत्राचार किया जा रहा है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि खदान किसके नाम है और संचालन के लिए यह किसे दी गई है।

बिलौआ में पहले खदान के अंदर विवाद होता है। पहले खदान के अंदर गोलियां चलती हैं, फिर सड़क पर दो पक्ष आमने-सामने आ जाते हैं। यहां भी दोनों पक्ष एक-दूसरे को गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही

बंदूक तान रहे हैं। वीडियो में गोली चलने की आवाज आ रही है, लेकिन फिर भी पुलिस गोली चलने की घटना से इनकार कर रही है। इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने से क्यों बच रही है।

आरोप, पुलिस और खनिज विभाग का संरक्षण प्राप्त

स्टोन इंडस्ट्रीज एसोसियेशन के अध्यक्ष डॉ.उपेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि खनन माफिया को पुलिस और खनिज विभाग का संरक्षण प्राप्त है। खुलेआम गोलीबारी हो रही है। 24 घंटे पहले घटना हुई और इस मामले में एफआइआर 24 घंटे बाद दर्ज तब की गई, जब एसएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आया। थाना स्तर पर मामले में कार्रवाई नहीं की गई।

क्रॉस केस दर्ज, एक आरोपित हत्याकांड में शामिल

 

गोलीबारी संदीप शर्मा और मोहित शर्मा में आमने-सामने हुई है। इन दोनों के साथी भी शामिल थे। संदीप पर हत्या का केस दर्ज है। बताया गया है कि वह जमानत पर बाहर है।

गोलीबारी का मामला रविवार को संज्ञान में आया। आरोपित चिह्नित कर लिए गए हैं। इस मामले में क्रॉस केस दर्ज कराया गया है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार किए जाएंगे। खनिज विभाग को भी पत्र लिखा है। आखिर खदान के स्वामित्व एवं संचालन को लेकर क्या विवाद है।

-धर्मवीर सिंह एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *