मध्य प्रदेश

प्रसाद ले रहीं 3 बच्चियों की मौत, 5 घायल…मंदिर की छत गिरने से हादसा !!!

मुरैना में निर्माणाधीन मंदिर की छत गिरने से हादसा, प्रसाद ले रहीं 3 बच्चियों की मौत, 5 घायल

Morena News: ये घटना कैलारस थाना क्षेत्रान्तर्गत एहरोली गांव के चामड़ माता मंदिर की बताई जा रही है. हादसे में प्रसाद बांट रहे पति पत्नी समेत 5 लोग घायल हो गए हैं.

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस प्रशासन को दी. ग्रामीणों ने मलबे से मृतक व घायलों को बाहर निकाला, सभी को कैलारस अस्पताल पहुंचाया. दरअसल, ये घटना कैलारस थाना क्षेत्रान्तर्गत एहरोली गांव के चामड़ माता मंदिर की बताई जा रही है, जहां सोमवार को अष्टमी के दिन मुंगावली निवासी सतीश गौड़ अपनी पत्नी व बच्ची के साथ गृहग्राम एहरोली के मंदिर पूजा करने गए थे. मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान निर्माणाधीन छत गिर गई. 

5 बच्चियों का इलाज जारी 

मृतक तीन बच्चियों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. कैलारस चिकित्सालय में सामान्य घायल दो बच्चियों इलाज किया जा रहा है. वहीं गंभीर घायल सतीश और उनकी पत्नी सहित 5 बच्चियों को इलाज के लिए मुरैना लाया गया है.

गंभीर घायल को ग्वालियर किया रैफर

वहीं एक गंभीर रूप से घायल बच्ची को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है.  घटना को लेकर प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक पंकज उपाध्याय पहुंचे मौके पर और चिकित्सकों से बेहतर इलाज का अनुरोध किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *