बिहार

पूर्व IPS अमिताभ दास पटना पुलिस की हिरासत में !

पूर्व IPS अमिताभ दास पटना पुलिस की हिरासत में, NEET छात्रा मामले में जाते-जाते किया बड़ा दावा

अमिताभ दास ने कहा कि उनके पास सबूत है. वे उसे सीबीआई को देंगे. अमिताभ दास के खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास को पटना पुलिस ने शुक्रवार (13 फरवरी, 2026) की शाम हिरासत में ले लिया. पटना स्थित उनके घर पुलिस छापेमारी की गई. पिछले महीने (जनवरी) पटना में एक नीट छात्रा की मौत हुई थी. इस मामले में वे कई तरह की टिप्पणी कर रहे थे. इसके बाद उनके खिलाफ पटना के चित्रगुप्त नगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया था. छापेमारी के लिए कई थानों की पुलिस पहुंची थी.

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अमिताभ दास ने मीडिया के सामने जाते-जाते बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा, “निशांत कुमार को बचाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है. मेरे पास सबूत है. सीबीआई को दूंगा. अभी मेरी हत्या की कोशिश की गई है. घर से मेरे कुछ सामान इन लोगों (पुलिस टीम) ने रख लिए हैं. लगातार इन्हें (हिरासत में लेने गई टीम को) फोन पर निर्देश आ रहा था कि निशांत कुमार को बचाना है. अमिताभ दास को गिरफ्तार करो.” अमिताभ दास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत का जिक्र कर रहे थे.

बता दें कि नीट छात्रा की मौत मामले में अमिताभ दास ने यह मांग की थी कि निशांत कुमार की भी डीएनए जांच कराई जाए. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी विवादित पोस्ट किया था. अब उन पर ऐक्शन लिया गया है.

अमिताभ दास कुमार के बारे में जानें

अमिताभ दास भी यौन शोषण के आरोपी रहे हैं. शबनम केस 2006 में एक महिला ने (जो कि एक रिटायर्ड IPS अधिकारी की बेटी बताई गई) अमिताभ कुमार दास पर इनके यौन शोषण करने और शादी का झूठा वादा करने का आरोप लगाया था. वर्ष 2006 अमिताभ दास जो उस वक्त जमुई में BMP-11 कमांडेट थे. उन्होंने उनका 8-9 साल तक यौन शोषण किया और शादी का झूठा वादा भी किया. महिला का दावा था कि उन्होंने कई वर्षों तक उनसे संपर्क रखा और शादी का वादा किया, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा नहीं किया. 

सरकार ने 2018 में इन्हें अयोग्य करार देते हुए जबरन रिटायर्ड कर दिया था. कहा जाता है कि इन्होंने कभी भी अपना एसीआर (ACR) वरीय पदाधिकारी से नहीं लिखवाई क्योंकि इनकी नजर में सभी वरीय पदाधिकारी करप्ट हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *