BJP नेता उमा भारती ने क्यों कहा- दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन है

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन है और इस वजह से अपनी पार्टी कांग्रेस में ‘बड़े नेता’ नहीं बन सके।

भोपाल: पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जुबान ही उनकी दुश्मन है और इस वजह से अपनी पार्टी कांग्रेस में ‘बड़े नेता’ नहीं बन सके। उमा भारती ने दिग्विजय सिंह के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘वह पढ़े लिखे नेता हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। वह कांग्रेस में वो जगह नहीं बना सके, जिसे वो बना सकते थे। क्योंकि उनका मुंह, उनकी जुबान उनके नियंत्रण में नहीं है। वह अभी जहां हैं इससे अधिक बेहतर हो सकते थे।’

‘8 साल की थी तबसे दिग्विजय को जानती हूं’

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये से अधिक दान देने तथा विश्व हिन्दू परिषद से मंदिर निर्माण के लिये प्राप्त राशि का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमा भारती ने उपरोक्त टिप्पणी की। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) को राम मंदिर के लिए पूर्व में जुटाए गए चंदे का हिसाब देने के लिए बाध्य करने का आग्रह किया है। उमा ने कहा कि वह दिग्विजय को तब से जानती हैं जब वह मात्र 8 साल की थीं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के परिवार के साथ उनके बेहतर रिश्ते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *