भिंड में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश

ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिस जवान ने 6 हजार रु. में किया सौदा; ग्वालियर-दिल्ली-मुंबई से बुलाते थे लड़कियां, 3 पकड़े
  • शहर के कई रईसों के नाम हुए उजागर
  • 50% एडवांस के बाद सौदा पक्का होता था

पुलिस ने शहर में सैक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस का जवान ग्राहक बनकर पहुंचा था। सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला से छह हजार रुपए में सौदा हुआ। यह महिला, ग्राहक से सौदा तय होने पर लड़कियों को ऑन कॉल दिल्ली, मुंबई व ग्वालियर से स्पेशल कार को भेजकर बुला लेती थी। फिलहाल, पकड़े गए तीनों आरोपी हिरासत में है।

विनोद नगर इलाके में सैक्स रैकेट की सूचना पुलिस को मिल रही थी। पुलिस ने रैकेट के खुलासे के लिए रणनीति बनाई। एक जवान को ग्राहक बनाकर भेजा। सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला जाल में फंस गई। जवान ने महिला से 6 हजार रुपए में एक रात के लिए लड़की उपलब्ध कराए जाने की बात कही। जैसे ही, जवान ने सीनियर को संकेत दिया। वैसे ही, पुलिस आ गई। महिला डीएसपी पूनम थापा के मुताबिक सोमवार शाम कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

3 हजार रुपए एडवांस के बाद सौदा पक्का

जवानों ने बतौर एडवांस 3 हजार रुपए भी जमा कर दिए। इसके बाद उन्हें लड़कियों के आने का समय भी दे दिया गया। तयशुदा कार्यक्रम के तहत जवान शाम 4.30 बजे विनोद नगर में उस महिला के अड्डे पर पहुंचे। जहां दो लड़कियां मौजूद थीं, इनमें से एक लड़की भिंड और दूसरी दिल्ली से बुलाई गई थी। इशारा मिलते ही महिला डीएसपी पूनम थापा ने फोर्स के साथ वहां दबिश दी। दोनों लड़कियों व सेक्स रैकेट संचालित करने वाली महिला को दबोच लिया गया।

20 साल से चला रही रैकेट

बताया जा रहा है, विनोद नगर निवासी 45 वर्षीय महिला यह धंधा पिछले 20 साल से कर रही है। वह ग्राहकों की डिमांड पर न सिर्फ स्थानीय स्तर पर, बल्कि बाहर से भी लड़कियां बुलवाती है।इसके अलावा भिंड शहर के होटलों में भी उसके संपर्क हैं। फिलहाल, पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

कई रईसों के नाम उगले

इसके लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत दूसरे शहरों से भी लड़कियां वेश्यावृत्ति के लिए बुलाई जाती हैं। पुलिस ने महिला से पूछताछ की, तो उसने शहर के कई रईसों के नाम बताए हैं। यह नामों की जानकारी मिलते ही पुलिस की कार्रवाई भी कुछ समय के लिए ठप रही। रात करीब आठ बजे पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *