सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपा MLA का संपत्ति ब्यौरा:सपा छोड़कर BJP में आने वाले संगीत सोम की संपत्ति 9 साल में 29 गुना बढ़ी, विधायक बोले यह मेरी एक नंबर की संपत्ति, अब इसे गलत तरीके से वायरल किया

BJP के फायर ब्रांड विधायक संगीत सोम की संपत्ति का ब्योरा अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें भाजपा विधायक की संपत्ति 9 साल में 29 गुना बढ़ गई। यह संपत्ति भाजपा में रहते हुए बढ़ी है। लेकिन विधायक का कहना है कि मेरी संपत्ति एक नंबर में है, और अब इसे गलत तरह से वायरल किया गया है।

समाजवादी पार्टी से लड़ा था पहला लोकसभा चुनाव

संगीत सोम की संपत्ति 8 साल में यानी 2009 से 2017 के बीच 29 गुना से अधिक बढ़ गई। खुद संगीत सोम ने अपने चुनावी हलफनामे में खुद इसका खुलासा किया है। जिसमें उन्होंने अपनी घोषित संपत्ति की जानकारी चुनाव आयोग को दी थी। सरधना से BJP विधायक संगीत सोम ने पहला चुनाव 2009 में मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर लड़ा था। जिसमें वे चुनाव हार गए थे। संगीत सोम ने 2009 के हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 1 करोड़ 64 लाख 90 हजार रुपए की संपत्ति है। उसके बाद सोम ने सपा छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया। 2012 में BJP से मेरठ की सरधना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, जहां संगीत सोम ने अखिलेश यादव के करीबी सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान को हराया। साल 2012 में संगीत सोम ने हलफनामे में बताया था कि उनके पास कुल 20 करोड़ 22 लाख 61 हजार 775 रुपए की संपत्ति है। उनके परिवार के पास दो गाड़ियां थीं, जिनकी कीमत 28 लाख 35 हजार 210 रुपए थी। इसे मिलाकर उनके पास कुल 1 करोड़ 37 लाख 12 हजार 275 रुपए की चल संपत्ति थी।

9 साल में तेजी से बढ़ी संगीत की संपत्ति

संगीत सोम 2017 में BJP से दूसरी बार सरधना सीट से विधायक बने। जबकि 2017 तक इसमें करीब 29 गुना वृद्धि हो गई। यानी 8 साल में 29 गुना बढ़ गई भाजपा विधायक संगीत सोम की संपत्ति। मौजूद समय मे करोड़ों रुपए के मालिक हैं। 2022 में फिर से विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरधना सीट फिर से चर्चाओं में हैं। 2009 में चुनाव के दौरान दिए अपने हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 1 करोड़ 64 लाख 90 हज़ार रुपए की संपत्ति थी, जबकि संगीत सोम ने साल 2017 में दिए हलफनामे में बताया कि उनके पास कुल 31 करोड़ 6 लाख 56 हजार 322 रुपए की संपत्ति है। भाजपा विधयक संगीत सोम मर्सिडीज कार के भी मालिक भी हैं। 2017 के चुनाव के दौरान संगीत सोम के पास कुल 1 लाख 55 हजार रुपए नकद थे। उनके बैंक खातों में 81 लाख 28 हजार 218 रुपए थे। पत्नी के पास बैंक खाते में मौजूद राशि को मिलाने के बाद परिवार के बैंक खातों में कुल 81 लाख 47 हजार 206 रुपए थी। संगीत सोम के नाम एक मर्सिडीज कार भी थी, जिसकी कीमत साल 2017 में करीब 35 लाख 58 हजार 646 रुपए थी।

मुजफ्फरनगर दंगे में चर्चाओं में रहे हैं संगीत सोम

संगीत सोम का जन्म 01 जनवरी 1979 को मेरठ जिले की सरधना के गांव आलमगीर में हुआ। संगीत सोम ने 12 वीं तक की पढ़ाई मुजफ्फरनगर जिले के खतौली स्थित KK जैन इंटर कॉलेज से पूरी की। पहले BSP में रहे। 2009 में समाजवादी पार्टी जॉइन की, 2009 में सपा से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2011 में भाजपा में शामिल हुए। 2012 में सरधना विधानसभा सीट से विधायक बने। 2017 में दूसरी बार सरधना से विधायक चुने गए। 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों में से एक हैं। संगीत सोम के खिलाफ 24 सितंबर 2013 में NSA के तहत कार्रवाई की गई। जिन्हें अखिलेश सरकार में जेल जाना पड़ा था।

विधायक संगीत सोम बोले एक नम्बर की है संपत्ति

विधायक संगीत सोम का कहना है कि मेरी संपत्ति एक नंबर में है। 2017 के विधानसभा चुनाव में संपत्ति को लेकर हलफनामा दाखिल किया था। उसके बाद अब संपत्ति को गलत तरह से वायरल किया गया है। विधायक का यह भी कहना है कि 2012 में मैं संपत्ति के मामले में प्रदेश के विधायकों में टॉप टेन में था। 2012 में मेरी सारी संपत्ति 101 करोड़ थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *