जानिए कौन थे महेंद्र प्रताप सिंह जिनके नाम पर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक यूनिवर्सिटी का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली:  जाट राजा महेद्र प्रताप सिंह का जन्म एक दिसम्बर, 1886 को मुरसान के जाट राजवंश में हुआ था। उनका लालन-पालन और शुरुआती शिक्षा वृंदावन में हुई थी। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ के मोहम्मडन एंग्लो ओरियंटल कॉलेज जिसे अब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है, से प्रथम श्रेणी में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की। हालांकि देश के प्रति कुछ गजरने का जज्बा उनमें कूट-काटूकर भरा हुआ था।

देश भ्रमण के दौरान देशवासियों की दुर्दशा और शासन के अत्याचार को देखकर इन्होंने आंदोलन का झंडा बुलंद किया। 31 साल तक वे जर्मनी, स्विटजरलैंड, अफगानिस्तान, तुर्की, यूरोप, अमरीका, चीन, जापान, रूस आदि देशों में घूमते रहे और भारत की आजादी की अलख जगाने का काम किया। वे अंग्रेजों की नजरों में चुभने लगे। अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें राजद्रोही घोषित कर उनकी सम्पत्ति जब्त कर ली। दिसम्बर 1915 में उन्होंने काबुल में अपनी अध्यक्षता में भारत की अस्थायी सरकार बनाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *