गोरखपुर में 72 घंटे में दूसरी वारदात, वेटर की पीट-पीटकर हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

72 घंटे में दूसरी वारदात हुई है। इस बार भी शिकार मनीष नाम का युवक हुआ है। मृतक 25 वर्षीय मनीष प्रजापति मध्य प्रदेश के रीवा का रहने वाला रहा था।

गोरखपुर में मनीष गुप्ता हत्याकांड के अभी 72 घंटे भी नहीं बीते है। इसी बीच एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विवादों में घिरे रामगढ़ ताल थाने से महज 200 मीटर दूर स्थित मॉडल शॉप कर्मचारी की 6 युवकों ने गुरुवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस CCTV फुटेज की मदद से आरोपी युवकों की तलाश में लगी है।

ऑर्डर देने में लेट होने पर की पिटाई मध्य प्रदेश का रहने वाला मनीष प्रजापति(25) वरदानी मॉडल शॉप की कैंटीन पर बतौर कर्मचारी काम करता था। गुरुवार की रात करीब 8 बजे यहां कुछ युवक शराब पीने पहुंचे। मनबढ़ों ने मनीष को ऑर्डर दिया। कहा जा रहा है कि ऑर्डर देने में लेट होने पर युवकों और मनीष की कहासुनी होने लगी। इस बीच वहां दूसरा कर्मचारी रघु भी आ गया। बीच- बचाव करने लगा। करीब 6 युवकों ने मिलकर दोनों कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी।

हत्या कर फरार हो गए मनबढ़ मनबढ़ों ने दोनों को इतनी बुरी तरह पीटा कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत बताया, जबकि रघु की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

इंस्पेक्टर केके राणा ने बताया कि आरोपी मारपीट कर फरार हो गए हैं। मॉडल शॉप में लगे CCTV फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *