जियोफोन नेक्स्ट में मिलेगी रिमूवेबल बैटरी, दो सिम कार्ड लगा पाएंगे; वीडियो में देखें कैसा दिखता है ये स्मार्टफोन

रिलायंस जियो ने अपने जियोफोन नेक्स्ट स्मार्टफोन को फाइनली लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 6499 रुपए है, लेकिन ग्राहक इसे 1999 रुपए में खरीद सकते हैं। बाकी का अमाउंट मिनिमम 300 रुपए की EMI में चुका सकते हैं। ग्राहक चाहें तो पूरा पेमेंट करके भी इस फोन को खरीद सकता है। इस फोन की डिजाइन, ऑपरेटिंग सिस्टम कैसा है। इसके बारे में दैनिक भास्कर सबसे पहले बता रहा है। हमारे पास फोन की एक्सक्लूसिव फुटेज हैं। आइए आप भी देखिए जियो का पहला स्मार्टफोन यानी जियोफोन नेक्स्ट कैसा दिखता है।

जियोफोन नेक्स्ट की अनबॉक्सिंग

बॉक्स : फोन के बॉक्स की बात की जाए तो इसके फ्रंट पर जियोफोन नेक्स्ट लिखा है। सामने की तरफ फोन का मॉडल है। वहीं, नीचे की तरफ क्रिएटेड विद गूगल लिखा है। आपको बता दें कि इस फोन को जियो के साथ गूगल ने तैयार किया है। फोन के दोनों साइड में जियो की ब्रांडिंग है। वहीं बैक साइड में नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस के साथ फोन के फीचर्स का जिक्र किया गया है। यहां क्वालकॉम और प्रगति ओएस का भी जिक्र है।

फोन का डिजाइन : बात करें फोन के डिजाइन को इसके फ्रंट साइड में लगभग बेजललैस स्क्रीन दी है। ऊपर की तरफ एक फ्रंट कैमरा, माइक्रफोन, स्पीकर जैसे एलीमेंट दिए गए हैं। फोन के बैक साइड मे 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा लेंस के ठीक नीचे LED फ्लैश दिया है। इसके नीचे की तरफ जियो का लोगो दिया है। वहीं, सबसे नीचे स्पीकर ग्रिल दी है।

चार्जर और केबल : फोन के साथ एक ब्लैक कलर का चार्जर और ब्लैक कलर की केबल दी है। ये ऑर्डिनरी चार्जर है। यानी आपको फास्ट चार्जिंग नहीं मिलेगी। हालांकि, कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर स्मार्टफोन का बैकअब 36 घंटे का है।

ऑपरेटिंग सिस्टम : जब फोन के पहली बार ऑन किया जाता है तब इस पर जियोफोन नेक्स्ट के साथ क्रिएटेड विद गूगल लिखा आता है। जिसकी ठीक बाद प्रगति ओएस लिखा आता है। नीचे की तरफ पावर्ड बाय एंड्रॉयड का ज्रिक किया गया है। इस ओएस का गूगल ने तैयार किया है। फाइनल फोन ऑन होने से पहले स्क्रीन पर जियो का लोगो भी दिखाई देता है।

रिमूवेबल बैटरी मिलेगी : फोन के बैक कवर को यूजर हटा सकता है। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी है, जिसे खराब होने पर आप आसानी से निकाल पाएंगे। बैक कवर हटाने के बाद सिम और माइक्रो SD कार्ड लगाने का स्लॉट भी नजर आता है।

चार EMI प्लान के साथ खरीद सकते हैं जियोफोन नेक्स्ट

1. ऑलवेज ऑन प्लान
इस प्लान में ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में महीनेभर के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।

2. लार्ज प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

3. XL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 550 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

4. XXL प्लान
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 550 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

ध्यान रखें कि ग्राहकों को जियोफोन नेक्स्ट के लिए 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी।

जियोफोन नेक्स्ट खरीदने के लिए जियो मार्ट पर जाना होगा

  • इस स्मार्टफोन को ग्राहक जियो मार्ट रिटेलर से खरीद पाएंगे
  • फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.jio.com/next पर जाकर Hi लिखकर मंगवा सकते हैं।
  • इसे वॉट्सऐप नंबर 7018270182 पर Hi भेजकर भी बुक कर सकते हैं।
  • फोन की बुकिंग कंफर्मेशन मिलने के बाद पास के जियो मार्ट से जाकर ले सकते हैं।

डुअल सिम सपोर्ट के लेकिन जियो सिम जरूरी

जियोफोन नेक्स्ट में दो सिम स्लॉट दिए हैं। इसमें आप जियो के अलावा किसी दूसरी कंपनी का सिम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक सिम स्लॉट में जियो सिम जरूर डालना पड़ेगा। इस स्मार्टफोन में डेटा का कनेक्शन सिर्फ जियो सिम से जुड़ेगा। मतलब यह कि दूसरी कंपनी का सिम तो इस्तेमाल किया जा सकता है पर केवल बात करने के लिए डेटा के लिए जियो नेटवर्क का ही इस्तेमाल करना होगा।

इस में 5.45-इंच की HD टचस्क्रीन दी है। जिसे गोरिल्ला ग्लास-3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, 512GB तक सपोर्ट करने वाला SD कार्ड स्लॉट, मल्टीटास्किंग के लिए 64 बिट सीपीयू के साथ क्वाड कोर क्यूएम 215 चिपसेट दिया है।

फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये नाइट मोड, पोट्रेट मोड और HDR मोड को सपोर्ट करता है। फोन में कुछ फेस्टिवल फिल्टर्स भी मिलेंगे। इसमें 3500mAh की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 36 घंटे तक काम करेगी। फोन में हॉटस्पॉट का ऑप्शन भी मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *