फिजिकल रिलेशनशिप के वक्त जो लड़के धोखेबाजी कर रहे हैं, जान लें कि सेक्स स्टेल्थिंग पर क्या कानून बन रहे हैं

इन दिनों सेक्स ट्रेंड पर एक अलार्मिंग न्यूज आ रही है, जिसे सेक्स स्टेल्थिंग कहा जा रहा है। दुनिया भर के मीडिया में लगातर खबरें छप रही हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया की असेंबली में एक विधेयक आया जिसमें स्टेल्थिंग को अपराध माना गया। कानून बना और अब ऐसा करने वाले को सजा मिलेगी। तो जानना जरूरी है कि ये सेक्स स्टेल्थिंग है क्या-

स्टेल्थिंग का मतलब सेक्स के वक्त चुपचाप कंडोम हटा देना
स्टेल्थिंग का मतलब है सेक्स के दौरान साथी को बताए बिना कंडोम हटा लेना। ऐसा करने से लड़की के प्रेग्नेंट होने और सेक्शुअल इंफेक्‍शन का खतरा रहता है।

अमेरिका में कानून बनने के बाद दुनियाभर की लड़कियों ने फिर से इस बहस में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन कई लोगों को पहले ही स्टेल्थिंग के लिए सजा मिल चुकी है।

जर्मनी में सेक्स स्लेथिंग करने वाले को 8 महीने की जेल, कई देशों में बन रहे हैं कानून

  

जर्मनी: के एक पुलिस ऑफिसर को सेक्स दौरान कंडोम हटाने के लिए 8 महीने की जेल हुई। और 3 हजार 96 यूरो यानी करीब 2 लाख 70 हजार रुपए जुर्माना ठोका गया। ये मामला 2018 का है।

न्यूजीलैंड: इसी साल जनवरी में एक शख्स को सेक्स वर्कर के साथ स्टेल्थिंग करने पर रेप का दोषी ठहराया गया। उसे 3 साल 9 महीने की जेल हुई।

ब्रिटेन: स्टेल्थिंग को रेप माना जाता है। 2019 में एक शख्स को रेप का दोषी माना गया।

2014 में कनाडा, तो 2017 में स्विट्जरलैंड में भी स्टेल्थिंग करने वालों पर रेप के मुकदमे चलाए गए।

भारत में लड़के इसे अपराध नहीं मानते
दिल्ली के रजत पाठक कहते हैं कि ये ऐसा करना कोई बड़ा अपराध नहीं है, क्योंकि इससे बचने के कई उपाय हैं। बहुत सी लड़कियां आज कई तरह की पिल्स लेती हैं।

भोपाल के ऋष‌ि चौकसे का कहना है कि एक लड़की ने खुद ही उनसे कंडोम हटाने को कहा था। ऐसे में अगर कभी लड़का ऐसा करना चाहे तो अपराध कैसे हुआ।

बेंगलुरु में रहने वाली सीमा (बदला हुआ नाम) कहती हैं कि उनके साथ ऐसा हुआ था। उन्होंने इसका विरोध भी किया था, लेकिन लड़के ने कहा कि ऐसा करने से दोनों को अच्छा लगेगा।

20% मर्दों ने खुद माना कि उन्होंने सेक्स स्टेल्थिंग की है

स्‍टेलथ‌िंग पर ऑस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी ने एक रिसर्च की थी। इसमें 33% महिलाओं ने कहा उनकी मर्जी के खिलाफ पुरुषों ने सेक्स करते वक्त कंडोम हटा लिया था। 20% मर्दों ने भी माना था कि बिना साथी की सहमति के उन्होंने कंडोम हटाए थे।

इंटरनेट पर ऐसे कई आर्टिकल मौजूद हैं जिनमें चुपचाप कंडोम हटाने की टिप्स दी जाती हैं
लड़कों की सेक्स स्टेल्थिंग की भावना को भड़काया, इंटरनेट ने। 2017 में एक ब्लॉग पकड़ में आया था। इस पर ऐसे कई आर्टिकल थे जिनमें पुरुषों को ये टिप्स दिया जाता था कि कैसे साथी के पते चले बिना कंडोम को चुपचाप हटाया जाए। हमने उन्हें देखा है, लेकिन हम जानबूझकर उनका नाम यहां नहीं लिख रहे हैं।

22 साल की लड़की ने सुनाई थी अपनी दास्तान
22 साल की एक लड़की ने BCC न्यूजबीट को बताया, ‘मैंने स्टेल्‍थ‌िंग के बारे में एक आर्टिकल पढ़ा। फिर मुझे लगा- ओह माय गॉड। ये तो मेरे सा‌थ भी हुआ है। मुझे पता ही नहीं था कि ये जानबूझ किया गया था।’

‘मैंने उससे पूछा- तुमने इसे कब निकाला, मैंने देखा नहीं। क्या ये अपने आप निकल गया? उसने कहा- नहीं, मन किया और मैंने ऐसा कर लिया।’

‘मैंने उससे कहा कि तुमने न तो बताया न सतर्क किया, लेकिन वो बेपरवाह होकर बोला- ये हम दोनों के लिए ठीक है। मैं वहां से जल्दबाजी में निकली, अपने एक दोस्त को फोन किया और आईपिल लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर चली गई। बाद में पता चला कि उसने कहीं इंटरनेट पर ऐसा पढ़ा था, जिसे वो करके देखना चाहता था।

स्टेल्थिंग का सबसे हाई प्रोफाइल मामला जूलियन असांज का है

जूलियन असांज
जूलियन असांज

विकीलीक्स के जरिए दुनियाभर में छा जाने वाले असांज पर 2010 में स्वीडन की यात्रा के दौरान दो अलग-अलग महिलाओं ने सेक्स करने के दौरान कंडोम हटाने का आरोप लगाया था, लेकिन आरोप साबित नहीं हुए थे।

स्टेल्थिंग पर आगे क्या होने वाला है? क्या हमारे देश में भी ऐसा कोई कानून आएगा?

नीदरलैंड्स, फिनलैंड, स्विट्जरलैंड और स्लोवेनिया तो अपने कानूनों को बदलने की सोच रहे हैं। स्पेन ने पिछले साल एक विधेयक लाने की घोषणा की।

कैलिफोर्निया की ही तरह ऑस्ट्रेलिया के राजधानी क्षेत्र (ST) ने भी स्टेल्थिंग को गैरकानूनी घोषित कर दिया।

इंडिया में फिलहाल कुछ लड़के-लड़कियां इस बारे में बहस शुरू कर चुके हैं। सबसे ज्यादा इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

आज जानना जरूरी है में इतना ही। अगर आप किसी सब्जेक्ट पर जानना जरूरी है देखना चाहते हैं तो हमें सुझाव सेक्शन में या ईमेल के जरिए बता सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *