जियोफोन नेक्स्ट की कीमत का गणित …मंथली EMI पर मिनिमम 7450 रुपए का पड़ेगा, 18 महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं

जियोफोन नेक्स्ट की कीमत 6,499 रुपए है। इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए पूरी रकम एक साथ देने की जरूरत नहीं है। इसे 1,999 रुपए के डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है। बचा हुआ अमाउंट 18 या 24 महीने की आसान EMI में देना होगा। इसकी मिनिमम EMI 300 रुपए और मैक्सिमम EMI 600 रुपए है। अब ये समझना जरूरी हो जाता है कि इतनी EMI देने के बाद जियोफोन नेक्स्ट आपको कितने में पड़ेगा।

जियोफोन नेक्स्ट को चार EMI प्लान के साथ खरीदा जा सकेगा। सभी EMI पर कंपनी फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग भी ऑफर कर रही है। यानी फोन खरीदने के बाद रिचार्ज के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। मंथली EMI से रिचार्ज के पैसे की कॉस्ट निकाल दी जाए, तो ये फोन और भी सस्ता हो जाता है। चलिए इसका गणित आपको समझाते हैं…

शुरुआत करते ऑलवेज-ऑन प्लान के साथ। इसमें 24 महीने के लिए 300 रुपए की मंथली EMI और 18 महीने के लिए 350 रुपए की मंथली EMI देना होगी। दोनों ही EMI प्लान पर महीनेभर के लिए 5GB डाटा के साथ कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलते हैं। अब इस EMI प्लान का गणित समझिए।

1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 24 महीने के लिए 300 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब…

  • 24 महीने x EMI 300 रुपए = 7,200 रुपए
  • इस प्लान पर रिचार्ज के 75 रुपए बचेंगे। यानी 75 रुपए x 24 महीने = 1,800 रुपए
  • यानी 1999 रुपए डाउन पेमेंट + EMI 7200 रुपए = 9,199 रुपए
  • 9199 रुपए – 1800 रुपए रिचार्ज की बचत = 7,399 रुपए
  • 24 महीने के लिए 300 रुपए की मंथली EMI के बाद जियोफोन नेक्स्ट 7,399 रुपए का पड़ेगा।

1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 18 महीने के लिए 350 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब…

  • 18 महीने x EMI 350 रुपए = 6,300 रुपए
  • इस प्लान पर रिचार्ज के 75 रुपए बचेंगे। यानी 75 रुपए x 18 महीने = 1,350 रुपए
  • यानी 1999 रुपए डाउन पेमेंट + EMI 6,300 रुपए = 8,299 रुपए
  • 8299 रुपए – 1350 रुपए रिचार्ज की बचत = 6,949 रुपए
  • 18 महीने के लिए 350 रुपए की मंथली EMI के बाद जियोफोन नेक्स्ट 6,949 रुपए का पड़ेगा।

अब बात करते हैं लार्ज प्लान की। इसमें 24 महीने के लिए 450 रुपए की मंथली EMI और 18 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI देना होगी। दोनों ही EMI प्लान पर महीनेभर के लिए डेली 1.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अब इस EMI प्लान का गणित समझिए।

1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 24 महीने के लिए 450 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब…

  • 24 महीने x EMI 450 रुपए = 10,800 रुपए
  • इस प्लान पर रिचार्ज के 199 रुपए बचेंगे। यानी 199 रुपए x 24 महीने = 4,776 रुपए
  • यानी 1999 रुपए डाउन पेमेंट + EMI 10800 रुपए = 12,799 रुपए
  • 12799 रुपए – 4776 रुपए रिचार्ज की बचत = 8,023 रुपए
  • 24 महीने के लिए 450 रुपए की मंथली EMI के बाद जियोफोन नेक्स्ट 8,023 रुपए का पड़ेगा।

1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 18 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब…

  • 18 महीने x EMI 500 रुपए = 9,000 रुपए
  • इस प्लान पर रिचार्ज के 199 रुपए बचेंगे। यानी 199 रुपए x 18 महीने = 3,582 रुपए
  • यानी 1999 रुपए डाउन पेमेंट + EMI 9000 रुपए = 10,999 रुपए
  • 10999 रुपए – 3582 रुपए रिचार्ज की बचत = 7,417 रुपए
  • 18 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI के बाद जियोफोन नेक्स्ट 7,417 रुपए का पड़ेगा।

अब बात करते हैं XL प्लान की। इसमें 24 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI और 18 महीने के लिए 550 रुपए की मंथली EMI देना होगी। दोनों ही EMI प्लान पर महीनेभर के लिए डेली 2GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अब इस EMI प्लान का गणित समझिए।

1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 24 महीने के लिए 500 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब…

  • 24 महीने x EMI 500 रुपए = 12,000 रुपए
  • इस प्लान पर रिचार्ज के 249 रुपए बचेंगे। यानी 249 रुपए x 24 महीने = 5,976 रुपए
  • यानी 1999 रुपए डाउन पेमेंट + EMI 12000 रुपए = 13,999 रुपए
  • 13999 रुपए – 5976 रुपए रिचार्ज की बचत = 8,023 रुपए
  • 24 महीने के लिए 450 रुपए की मंथली EMI के बाद जियोफोन नेक्स्ट 8,023 रुपए का पड़ेगा।

1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 18 महीने के लिए 550 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब…

  • 18 महीने x EMI 550 रुपए = 9,900 रुपए
  • इस प्लान पर रिचार्ज के 249 रुपए बचेंगे। यानी 249 रुपए x 18 महीने = 4,482 रुपए
  • यानी 1999 रुपए डाउन पेमेंट + EMI 9900 रुपए = 11,899 रुपए
  • 11899 रुपए – 4482 रुपए रिचार्ज की बचत = 7,417 रुपए
  • 18 महीने के लिए 450 रुपए की मंथली EMI के बाद जियोफोन नेक्स्ट 7,417 रुपए का पड़ेगा।

अब बात करते हैं XXL प्लान की। इसमें 24 महीने के लिए 550 रुपए की मंथली EMI और 18 महीने के लिए 600 रुपए की मंथली EMI देना होगी। दोनों ही EMI प्लान पर महीनेभर के लिए डेली 2.5GB डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। अब इस EMI प्लान का गणित समझिए।

1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 24 महीने के लिए 550 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब…

  • 24 महीने x EMI 550 रुपए = 13,200 रुपए
  • इस प्लान पर रिचार्ज के 299 रुपए बचेंगे। यानी 299 रुपए x 24 महीने = 7,176 रुपए
  • यानी 1999 रुपए डाउन पेमेंट + EMI 13200 रुपए = 15,199 रुपए
  • 15199 रुपए – 7176 रुपए रिचार्ज की बचत = 8,023 रुपए
  • 24 महीने के लिए 450 रुपए की मंथली EMI के बाद जियोफोन नेक्स्ट 8,023 रुपए का पड़ेगा।

1999 रुपए का डाउन पेमेंट करके 18 महीने के लिए 600 रुपए की मंथली EMI लेते हैं तब…

  • 18 महीने x EMI 600 रुपए = 10,800 रुपए
  • इस प्लान पर रिचार्ज के 299 रुपए बचेंगे। यानी 299 रुपए x 18 महीने = 5,382 रुपए
  • यानी 1999 रुपए डाउन पेमेंट + EMI 10800 रुपए = 12,799 रुपए
  • 12799 रुपए – 5382 रुपए रिचार्ज की बचत = 7,417 रुपए
  • 18 महीने के लिए 600 रुपए की मंथली EMI के बाद जियोफोन नेक्स्ट 7,417 रुपए का पड़ेगा।

501 रुपए प्रोसेसिंग फीस भी लगेगी
आप स्मार्टफोन 6499 रुपए देकर भी खरीद सकते हैं। यदि ऑलवेज-ऑन, लार्ज, XL और XXL में से कोई भी EMI प्लान सिलेक्ट करते हैं, तब आपको 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी। यानी प्रोसेसिंग फीस, डाउन पेमेंट, EMI और रिचार्ज की बचत के बाद जियोफोन नेक्स्ट की फाइनल कीमत कुछ इस तरह होगी…

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *