इटावा में थाना प्रभारी पर लगा रेप का आरोप : तत्कालीन भरेह थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है
महिला ने ससुरालियों के खिलाफ की थी शिकायत, बयान दर्ज कराने के बहाने बुलाकर किया रेप…..
इटावा जिले में तत्कालीन भरेह थाना प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने बताया कि उसने पति और ससुरालियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। तत्कालीन भरेह थाना प्रभारी ने बयान दर्ज करवाने के बहाने शहर के होटल में बुलाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि वह और उसके पिता अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।