भिंड में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मना ……..‘आत्म निर्भर मध्य प्रदेश’ समारोह में भाग लेने उमड़े शहर वासी, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

भिंड शहर में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर आत्म् निर्भर मध्य प्रदेश समारोह का आयोजन निराला रंग विहार मेला मैदान में आयोजित किया गया। यहाां मुख्य अतिथि के तौर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया एवं विशेष अतिथि के तौर पर भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह एवं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद काव्य पाठ और सांस्कृतिक आयोजन हुए।

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए बढ़ी तादाद में शहर वासी शामिल हुए। वे पूरे समय अपने स्थान पर बैठे रहे। यहां कार्यक्रम के दौरान काव्यपाठ और सांस्कृतिक आयोजनों का लुत्फ उठाते रहे। इसके बाद शहर वासियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश को सुना। कार्यक्रम के दौरान काव्य पाठ की प्रस्तुति स्थानीय कवि कौशलेंद्र प्रताप सिंह, संगीता तोमर, अनीशा जैन ने दी। वहीं शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्र.1 की छात्रा लक्ष्मी, निवोदिता द्वारा युगल गीत, निजी स्कूल की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, शासकीय उमा. स्कूल क्र.1 की छात्रा ऋतु शर्मा द्वारा एकल नृत्य, शासकीय मलवा कन्या उमा स्कूल की छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य, छात्रा. अर्पिता शिवहरे द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

भोपाल से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन टीवी स्क्रीन के माध्यम से देखा एवं सुना गया। अंत में छात्राओं द्वारा मध्यप्रदेश गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एसपी मनोज कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर महेश बडोले, एसडीएम भिण्ड व अटेर उदय सिंह सिकरवार सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर अतिथि समेत शहर वासियों मौजूद।
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर अतिथि समेत शहर वासियों मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *