इटारसी-औबेदुल्लागंज फोरलेन पर आज से लगेगा टैक्स …..कार से भोपाल जाने के देंगे होंगे 165 रु. जानिए…. किन्हें लगेगा टैक्स, किसे मिलेगी छूट

भोपाल और होशंगाबाद के बीच आना-जाना महंगा आज से महंगा हो गया है। फोरलेन से आने-जाने के लिए वाहन मालिकों को दो स्थानों पर टोल टैक्स देना होगा। कार या फोर-व्हीलर वाहन को भोपाल जाने के ही 165 रुपए देना होंगे। इस प्रकार भोपाल आने-जाने के लिए 330 रुपए टोल-टैक्स देना पड़ेगा। अगर यदि कार में फास्ट टैग है तो 24 घंटे में वापसी की शर्त पर इटारसी-औबेदुल्लागंज एनएच-46 पर 145 और औबेदुल्लागंज-भोपाल एनएच-12 पर 70 रुपए आने-जाने के टैक्स लगेगा।

औबेदुल्लागंज-इटारसी एचएन69 (नवीन मार्ग क्रमांक 46) 10 नवंबर बुधवार से अधिकृत रुप से चालू हो रहा है। सुबह 8 बजे से औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन पर बघवाड़ा के पास टोल प्लाजा का शुभारंभ होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा फोरलेन पर निर्धारित टोल टोल दरें वाहन चालकों को चुकाना होगी। इटारसी-औबेदुल्लागंज एचएन-46 पर कार-जीप से सिंगल यात्रा पर 95 रुपए टैक्स लगेगा। औबेदुल्लागंज के बाद भोपाल के लिए एनएच-12 पर स्थित टोल- नाके पर सिंगल यात्रा पर 70 रुपए टैक्स लगेगा। इतना ही टोल-टैक्स भोपाल की ओर से लौटने पर भी लगेगा। इस तरह से कुल 330 रुपए टोल-टैक्स लगेगा।

20 किमी दायरे के लोगों का 285 रु. में बनेगा मासिक पास

औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन पर बघवाड़ा टोल का टेंडर हरियाणा की स्काईलार्क कंपनी को मिला है। टोलटैक्स से 20 किमी दायरे में रहने वाले लोगों को टैक्स में छूट रहेगी। उनका 285 रुपए मासिक किराये में पास बनेगा। कंपनी के जीएम कृपाल सिंह ने बताया टोल प्लाजा से 20 किमी का निर्धारण गुगल लोकेशन से निवास की दूरी से तय करेंगे। होशंगाबाद शहर का अधिकांश हिस्सा 20 किमी के दायरे में आता है। यहां रहने वाले लोगों के लिए कार का मासिक पास 285 रुपए में बन जाएगा।

रास्ता बदलकर जाने से एक टोल पर ही देना होगा टैक्स

भोपाल आने-जाने के लिए अगर यदि आप खर्राघाट नर्मदा पुल, बुदनी, गडरिया नाले का उपयोग करते है तो आपको सिर्फ औबेदुल्लागंज-भोपाल एनएच-12 पर स्थित टोल प्लाजा पर टैक्स देना होगा। बघवाड़ा टोल प्लाजा पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

आज सुबह 8 बजे से लगेगा टोल-प्लाजा पर टैक्स

औबेदुल्लागंज-इटारसी एनएच-46 पर बघवाड़ा टोल-प्लाजा बुधवार से शुरू होगा। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके गुप्ता, प्रबंधक संजीव शर्मा, टीम लीडर डीएस चौधरी, टोल-प्लाजा कंपनी और एनकेसी कंपनी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरके गुप्ता ने बताया बुधवार सुबह 8 बजे से वाहन चालकों को टोल-प्लाजा पर टैक्स देना होगा। वाहनों के निर्धारित दरों अनुसार टैक्स लगेगा।

बघवाड़ा टोल-टैक्स पर किसे कितना लगेगा टैक्स

वाहन (दोनों तरफ) टैक्स फास्ट टैग
कार-जीप 190 145
कार-जीप (कमर्शियल) 310 235
बस-ट्रक (दो एक्सल) 650 -490
थ्री एक्सेल (कमर्शियल व्हीकल) 710 535
डंपर 1020 765
अन्य बड़े वाहन 1240 930

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *