ग्वालियर में पति और ससुर पर केस दर्ज …..पत्नी बोली- पति करता था अप्राकृतिक कृत्य, ससुर भी करता है छेड़छाड़, पति गिरफ्तार, ससुर फरार

पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने और दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जब पत्नी ने इससे इनकार किया तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी बात पर महिला ने थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने थाने में अपने ससुर के खिलाफ भी शिकायत की है। महिला ने बताया कि पति की गैर मौजूदगी में डरा-धमका कर वह छेड़छाड़ करते थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ससुर फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये है पूरा मामला
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने थाने में पुलिस शिकायत की। शिकायत में कहा कि पति शादी की रात से ही उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता रहा। जब वह इसका विरोध करती है, तो पति, पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करता है। पीड़ित महिला ने अपने ससुर पर भी आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि वह पति की गैरमौजूदगी में डरा धमकाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति और ससुर के खिलाफ दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देते हुए अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़ित महिला का ससुर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, पीड़ित पत्नी मुरार की रहने वाली थी। जिसकी शादी थाटीपुर के संकटमोचन नगर में रहने वाले युवक से 25 फरवरी 2020 हुई थी। शादी वाली रात से ही पीड़ित का पति उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था। विरोध करने पर पत्नी के साथ आरोपी पति दहेज का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट करता था। मामले आरोपी पति गिरफ्तार हो गया है। लेकिन आरोपी ससुर अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जल्द हमारी गिरफ्त में होगा ससुर
थाटीपुर थाना प्रभारी आरबीएस विमल का कहना है कि महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक कृत्य और ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर पति को पकड़ लिया है। ससुर फरार है। हम तलाश कर रहे हैं। जल्द ही वह भी हमारी गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *