भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में नेता पुत्रों को जगह नहीं ……

पहली बार 52 जिलों से 58 सदस्य बनाए; सबसे ज्यादा विशेष आमंत्रित 6 सदस्य इंदौर से……..

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। ऐसा पहली बार हुआ, जब कार्यकारिणी में नेता पुत्रों को जगह नहीं दी गई। सिर्फ पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पुत्र जयवर्धन व जबलपुर कैंट विधायक अशोक रोहाणी के पुत्र जय रोहाणी को शामिल किया गया है। जयवर्धन पिछले दो साल से पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय हैं। बता दें कि बीजेपी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव की नाराजगी के बाद अब युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने अपनी टीम का ऐलान किया है।

वैभव पवार द्वारा जारी सूची के मुताबिक नई कार्यकारिणी में 58 सदस्य हैं। जबकि पिछली कार्यकारिणी में 303 सदस्य थे। इस बार ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, बालाघाट और राजगढ़ से दो-दो सदस्य बनाए गए हैं। भोपाल से 4 और इंदौर से 6 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। भोपाल से लकी गुप्ता, दीपेश यादव, श्रुति सिंह और कपिल शर्मा को जगह मिली है।

इंदौर से महेंद्र चौहान, सतीश बैरागी, करण करोसिया, विजय चौहान, नयन सोनी व शुभम गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। इन दोनों जिलों को छोड़कर लगभग सभी जिलों से एक कार्यकर्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

युवाओं को मिला मौका

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजयुमो में पहली बार युवाओं को मौका दिया गया है। वैभव पवार की टीम में 20 से 35 साल के युवा हैं। जबकि पिछली कार्यकारिणी में उम्र का कोई क्राइटेरिया नहीं था। इसमें 45-46 साल उम्र तक के सदस्य बनाए गए थे।

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *