bhind… चाचा ने किया भतीजी का मर्डर

BSF जवान ने भतीजी का गला दबाकर हत्या की, शव नदी में फेंका, थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी

भिंड के देहात थाना क्षेत्र के कुम्हरौआ में BSF जवान ने प्लॉट के विवाद के चलते अपने सगी भतीजी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाते हुए शव को क्वांरी नदी में फेंक दिया। इसके बाद पुलिस थाने में पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने जब पूरे मामले की पड़ताल की। इसके बाद अंधे कत्ल के साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे। पुलिस ने क्वांरी नदी से शव की तलाश कर ली। शव को पीएम के लिए भेज दिया।

कुम्हरौआ निवासी मुनेंद्र उर्फ सागर भदौरिया ने जानकारी दी कि मेरे माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। घर में दो भाई और दो बहनें है। सबसे बड़ी बहन 12वीं की छात्रा प्रिया पुत्री स्व. राजवीर सिंह भदौरिया थी। मेरे चाचा इंदल सिंह पुत्र स्व परमाल सिंह भदौरिया BSF में जवान है। वो इन दिनों रायपुर में पदस्थ है। चाचा हम भाई बहनों के हिस्से का प्लॉट बेचना चाहते थे। इस पर मेरी बहन ने विरोध जताया। 1 दिसंबर को मेरी बहन प्रिया घर पर थी। इसी बात से चाचा नाराज थे। बाकि सभी भाई बहन स्कूल गए हुए थे। जब मैं स्कूल से आया तो दीदी की साइकिल घर पर थी। चप्पल भी उतरी हुई थी। जब दीदी के बारे में घर में पूछा तो किसी ने भी कोई जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद पड़ोस की आंटी ने बताया कि दोपहर 12 बजे प्रिया नींबू लेकर गई। पौने एक बजे ऑनलाइन उसने टॉप को मंगाया था। डिलेवर बॉय टॉप देकर गया। इसी टॉप काे दीदी ने पहना हुआ था। इसी दिन चाचा इंदर सिंह ने तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी थी।

मृतिका प्रिया भदौरिया के भाई-बहन।
मृतिका प्रिया भदौरिया के भाई-बहन।

पुलिस और परिजनों को किया गुमराह

इसके बाद चाचा इंदल सिंह ने पुलिस और परिजनों को बताया कि प्रिया अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। इसके साथ ही पुलिस थाने में पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शेष दो भाई और एक बहन को ग्वालियर लेकर पहुंचे। जहां ऑन लाइन पढ़ाई करने को कहा। मृतिका के भाई ने …….. को बताया कि चाचा इंदल सिंह का परिवार ग्वालियर रहता है। इसके बाद मेरी मौसी शिवपुरी से आई। वो हम भाई बहनों को भिंड लेकर आना चाहती थी। परंतु चाचा इंदल सिंह ने भिंड लेकर आने के लिए मना करने लगे। इसी बीच मौसी भिंड लेकर आई। जब यहां आए तो दीदी की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की जानकारी लगी। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल कर शव को क्वांरी नदी से तलाश कर पीएम कराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *