इंदौर में पुलिस कमिश्नरी को अपराधियों की चुनौती : रिटायर जज की बहू से लूट का प्रयास, स्कूटर सहित घसीटा, आठ पसलिया,कंधे की हड्डी, कॉलर बोन टूटी
इंदौर में तीन महीने बाद बदमाशों ने दोहराया संगीता पाटिल लूटकांड । बच्चों को लेने जा रही रिटायर जज की बहू से पर्स लूटना चाहतेथे।
बच्चों को लेने स्कूल जा रही रिटायर जज जेएस सेंगर की बहू आराधनासिंह के साथ दिनदहाड़े लूट का प्रयास हुआ। पर्स लूटने के लिए बदमाश आराधना स्कूटर सहित घसीटते ले गए।आराधना गिर गई और उनकी आठ पसलिया,कंधे की हड्डी,कॉलर बोन टूट गई। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। तीन माह पूर्व भी बदमाशों ने विजयनगर थाना के समीप डॉक्टर संगीता पाटिल से इसी तरह पर्स छीनने की कोशिश थी। जिसमें डॉ.पाटिल की गिरने से मौत हो गई थी।
मैं अस्पताल पहुंचा उस वक्त आराधना केजुअल्टी रुम में थी। उसने बताया बदमाशों से संघर्ष किया पर पर्स नहीं छोड़ा। गाड़ी सहित गिरी और जख्मी हो गई। राहगीरों को रोका और अस्पताल पहुंची। उसका मोबाइल भी टूट चुका था।थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने उसे बेहोश कर दिया और और दो घंटे तक ऑपरेशन किया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एक किमी दूर थाना,पहुंचने में लगे छह घंटे
देर रात तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि आराधना को अस्पताल किसने पहुंचाया। अजीत ने बताया एक राहगीर लेकर आया था। अस्पताल पहुंचने पर 1:43 बजे उनके मोबाइल पर आराधना ने फोन कर बताया था कि उसे बहुत दर्द हो रहा है। उस वक्त मैं पीथमपुर जाने के लिए कार में बैठा ही था। तत्काल अस्पताल पहुंचाया और आराधना को भर्ती किया। टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक एमएलसी में अजीतसिंह का नाम लिखा है। अस्पताल लाने वाले शख्स की कोई जानकारी नहीं मिली है।
11 सितंबर को विजयनगर थाना के समीप अनूप नगर निवासी डॉक्टर संगीता पाटिल के साथ भी इसी तरह घटना घटी थी। डॉक्टर पाटिल बेटी के साथ स्कूटर से स्कीम-78 जा रही थी। पर्स न छोड़ने पर बदमाशों ने डॉक्टर पाटिल को गिरा दिया और सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इस वारदात में तो पुलिस ने सिर्फ दुर्घटना का केस दर्ज किया और अपराधी आज तक नहीं मिलें।
आठ पसलिया टूटी, कंधे और कॉलर बोन के कई टुकड़े हो गए
हादसे में आराधना की आठ पसलियां टूट गई हैं। उनका कंधा (स्केबुला) बुरी तरह से जख्मी है। कॉलर बोन (गर्दन के नीचे की हड्डी) भी टूटी हुई थी। चेहरे पर कई जख्म हैं। हादसे में उनका दायां हाथ पूरी तरह से लटक गया है। संभवत: कंधे और कॉलर बोन के टूटने की वजह से ऐसा हुआ है। बॉम्बे अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुण चौहान और उनकी टीम ने करीब दो घंटे मशक्कत कर गुरुवार को आराधना की कॉलर बोन का ऑपरेशन किया। डॉ. चौहान के मुताबिक चोंट इतनी गहरी हैं कि कई और ऑपरेशन भी करना पड़ सकते हैं। पसलियां टूटने की वजह से फेफड़ों में भी चोट हो सकती है। आराधना के कंधे के कई टुकड़े हुए हैं। इन्हें जोड़ने के लिए भी ऑपरेशन करना पड़ेगा।