अपनी कॉलोनी के बूथ पर भी हारे दिग्विजय, अफसरों ने भी प्रज्ञा के लिए की एक तरफा वोटिंग

साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय सिंह के बीच मुकाबले में दिग्विजय सिंह अपने प्रभाव वाले इलाकों में भी बहुत ज्यादा वोट हासिल नहीं कर पाए हैं। राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के गांव सूरजपुर में भी साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में एकतरफा वोट पड़े हैं। यहां दिग्विजय को 207 तो साध्वी को 427 वोट मिले है। यही नहीं, पिछले दो महीने से भोपाल की दिग्विजय सिंह जिस कॉलोनी आम्रपाली में रह रहे है, वहां भी वे नहीं जीत पाए। उन्हें 144 वोट मिले हैं, जबकि प्रज्ञा को यहां से 323 वोट मिले हैं। दूसरी तरफ रिवेरा जहां साध्वी प्रज्ञा ठाकुर रह रही है। वहां प्रज्ञा को 58 वोट मिले हैं जबकि दिग्विजय को महज 21 वोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *