40 तस्वीरों में दुनिया …… तस्वीरें जो इतिहास बन गईं, जिन्हें देखकर कलेजा कांप गया; कभी आंखें भर आईं तो कभी दिल गुलजार हो गया

ये 40 तस्वीरें हैं, इस बीत रहे साल की। पूरी दुनिया से समेटी हैं। कुछ देखी, कुछ अनदेखी। हर तस्वीर की एक कहानी है। छोटी सी ही सही। कुछ खबर की, कुछ बेखबर सी। देखते-पढ़ते, पढ़ते-देखते साल 2021 आपके सामने होगा, लेकिन महीनों में नहीं, किस्सों में।
तो चलिए बारी-बारी से इन तस्वीरों से गुजरते हैं। यहां काेरोना से क्रिकेट तक और अफगानिस्तान से अमेरिका तक, सब कुछ है…

6 जनवरी 2021, वॉशिंगटन डीसी, अमेरिका

हार की हताशा में हिंसा और उपद्रव: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के समर्थक US कैपिटल बिल्डिंग की दीवारों पर चढ़े हैं, उपद्रव कर रहे हैं। अंदर जो बाइडेन की जीत की घोषणा की तैयारी हो रही है। US कैपिटल में इससे पहले ऐसी घटना नहीं देखी गई थी। इस उपद्रव में एक महिला की जान भी चली गई।

20 जनवरी 2021, वॉशिंगटन डीसी, अमेरिका

बाइडेन युग की शुरुआत: जो बाइडेन अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते हुए। वे अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति हैं। बाइडेन अमेरिकी इतिहास के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने। उनकी उम्र 78 साल है। इससे पहले वे पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के वक्त उप-राष्‍ट्रपति भी रह चुके हैं।

जीत मुबारक: अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में जीत के बाद हाथ मिलाते हुए। हैरिस अमेरिका की पहली महिला हैं जो वाइस प्रेसिडेंट बनी हैं। वे भारतीय मूल की हैं। उनकी जीत के बाद भारत में भी कई जगहों पर जश्न मना।

वाइट हाउस से ट्रंप की विदाई: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आखिरी बार मैरीन वन हेलिकॉप्टर में सवार हो रहे हैं। प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में हार के बाद भारी मन से वे लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। ट्रंप हार इस कदर खफा थे कि वे जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल नहीं हुए। 150 साल में ऐसा पहली बार हुआ।

24 फरवरी 2021, रोम, इटली

हाय कोरोना हम गले भी नहीं मिल पा रहे: अन्ना नाम की एक नर्स अपनी बेटी को प्लास्टिक स्क्रीन के जरिए हग कर रही हैं। दरअसल कोरोना के एक साल बाद यहां के एक नर्सिंग होम ने एक हग रूम तैयार किया था। जिसमें कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अपने परिजनों को हग करने की व्यवस्था की गई थी।

25 जनवरी 2021, स्विट्जरलैंड

चौंकिए मत ये कोई स्टैच्यू नहीं है: ये तस्वीर स्विट्जरलैंड के चर्चित फुटबॉलर हारिस सेफरोविच की है। एक मैच के दौरान उन्होंने अपनी जर्सी के अंदर अपना सिर छुपा लिया था। जिस देखकर हर कोई दंग रह गया था। लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि यह रियल तस्वीर है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर काफी वायरल हुई।

26 जनवरी 2021, ओरेगॉन, अमेरिका।

ताकि वैक्सीन बर्बाद न हो: 2021 की शुरुआत उम्मीदों का टीका यानी वैक्सीन से हुई। ओरेगॉन के हेल्थ स्टाफ वैक्सीनेशन के लिए निकले थे, लेकिन अचानक स्नोफॉल से वे आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। उनके पास वैक्सीन की 6 डोज थी। वैक्सीन बर्बाद न हो इसलिए उन्होंने स्नोफॉल के बीच फंसे लोगों को ही वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया।

30 जनवरी 2021, स्वीडन

कोविड प्रोटोकॉल: ये स्वीडन की सांद्रा फोगेल हैं, जो गोथनबर्ग के एक सिनेमा हॉल में अकेली बैठकर मूवी देख रही हैं। गोथनबर्ग फिल्म फेस्टिवल के लिए 45 देशों के 12 हजार से अधिक लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें बहुत कम ही लोगों को ऑफलाइन मूवी देखने की परमिशन दी गई थी।

3 फरवरी 2021, बर्लिन, जर्मनी

हर जगह पानी ही पानी: यहां रेलवे ट्रैक के चारों तरफ पानी भरा है और बीच से रेल गुजर रही है। दरअसल इस साल जर्मनी भयंकर बाढ़ की चपेट में रहा। लगातार बारिश से कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। राइन नदी का वॉटर लेवल बढ़ जाने से सड़कों और रेलवे ट्रैक पर भी पानी भर गया।

14 मार्च 2021, अमेरिका

वर्ल्ड बी डे 2021: एंजेलिना जोली अमेरिका की ऐक्सट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट हैं। उन्होंने वर्ल्ड बी डे के लिए एक फोटो शूट कराया था, जिसमें उन्होंने खुद को मधुमक्खियों से कवर कर लिया था। करीब 18 मिनट तक मधुमक्खियां उनके शरीर पर रहीं, लेकिन एक भी डंक उन्हें नहीं लगा।

29 अप्रैल 2021, मनौस, ब्राजील

हर जगह लाशों का मंजर: 2021 में हमें वैक्सीन तो मिली, लेकिन कोरोना ने खूब तबाही मचाई। लाखों की संख्या में लोगों की जानें गईं। यह तस्वीर ब्राजील के मनौस के एक कब्रगाह की है। यहां 6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत कोविड की वजह से हुई है।

2 मई 2021, काबुल, अफगानिस्तान

वतन वापसी की तैयारी: काबुल में एक हेलिकॉप्टर पर अमेरिका का सैनिक बैठा है। यह तब की तस्वीर है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अफगानिस्तान से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मैं चौथा राष्ट्रपति हूं जिसके कार्यकाल में हमारी सेना अफगानिस्तान में रही। मैं नहीं चाहता कि 5वें राष्ट्रपति को भी इसका सामना करना पड़ा।

3 मई 2021, मेक्सिको, अमेरिका

टूटे ब्रिज के बीच फंसी ट्रेन: नॉर्थ अमेरिका के मेक्सिको में एक मेट्रो ओवरपास के ऊपर से एक ट्रेन गुजर रही थी। तभी ओवरपास ढह गया। जिसके बाद ट्रेन की कुछ बोगियां नीचे लटक गईं। इस हादसे में 24 से ज्यादा लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए।

8 मई 2021, काबुल

तालिबानियों ने मासूमों को भी नहीं बख्शा: काबुल के एक स्कूल में जोरदार बम धमाका हुआ। जिसमें कम से कम 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी। उनमें ज्यादातर बच्चे थे। 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए। हादसे के बाद स्कूल से जो आइटम्स रिकवर किए गए, उसे बाहर रखा गया ताकि लोग धमाके से मरे अपने परिजनों की पहचान कर सकें।

23 मई 2021, कांगो, अफ्रीका

ये मलबे का ढेर है: कांगो में आधी रात को जबर्दस्त ज्वालामुखी बिस्फोट हुआ। देखते ही देखते लावा और मलबा चारों तरफ फैल गया। कई गांव इसके चपेट में आ गए। घर, मकान सब मिनटों में बर्बाद हो गए। हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा। कई लोगों की इसमें जान भी गई। राहत और बचाव में भारत की सेना ने मदद की थी।

24 मई 2021, गाजा, फिलिस्तीन

सब कुछ उजड़ गया: एक फिलिस्तीनी बच्ची अपने टूटे हुए घर में खड़ी है। टूटी हुई खिड़कियों से शायद कुछ बुनने की उम्मीद लिए बाहर देख रही है। दरअसल इस साल इजराइल और फिलिस्तीन का संघर्ष सुर्खियों में रहा। दोनों तरफ से हमले किए गए, लेकिन ज्यादा नुकसान फिलिस्तीन को हुआ। बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी लोगों की जान गई। फिलिस्तीन के कई होटल, बड़े मकान और घर ध्वस्त हो गए।

25 मई, बकचीसराई, क्रीमिया

चौंक गए न: एक विशाल वनमानुष एक जू पार्क में खड़ी गाड़ियों के बीच से गुजर रहा है। तस्वीर देखने के बाद हर किसी को हैरानी हो रही है कि इतना बड़ा वनमानुष कैसे हो सकता है। दरअसल ये गाड़ियां असली न होकर बनावटी मॉडल हैं। जिनकी साइज काफी छोटी है। एलेक्सी पावलिशाक नाम के फोटोग्राफर ने इसे अपने कैमरे में कैद किया था।

20 जून, हुआ हीन, थाइलैंड

किचन में घुसा हाथी : यह हाथी कई दिनों से भूखा था और खाने की तलाश में इधर-उधर भटक रहा था। देर रात का वक्त था, हाथी को उस घर के किचन से खाने की खूशबू मिली और वह घर की दीवारों को तोड़ते हुए किचन में घुस गया। इसके बाद किचन में काम कर रही महिला भाग खड़ी हुई।

29 जून 2021, इथोपिया

आओ हाथ मिला लें : इथोपिया के स्थानीय लोग तिगरे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों से हाथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। यहां पिछले कुछ महीने से लगातार विद्रोह चल रहा है। तिगरे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। इसमें कई लोगों और सैनिकों की जान जा चुकी है। स्थानीय लोग भी तिगरे को सपोर्ट कर रहे हैं।

1 जुलाई 2021, बीजिंग, चीन

100 साल पूरे : चीन की कम्युनिस्ट पार्टी 100 साल की हो गई। पार्टी के कार्यकर्ता अपने झंडे के सामने खास अंदाज में स्थापना दिवस को सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक है। 90 मिलियन से ज्यादा इसके कार्यकर्ता हैं। अभी चीन में इसी पार्टी की सरकार है।

8 जुलाई 2021, कोलंबिया, कनाडा

हीट डोम का कहर: इस साल दुनिया के कई देशों में जमकर गर्म हवाएं चलीं। कनाडा सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। इसे हीट डोम नाम दिया गया। हाई टेम्परेचर की वजह से 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। इसके प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि नदियों और तालाबों के किनारे रहने वाले लाखों जीव-जंतु झुलस गए। तस्वीर में मरे हुए लाखों mussels हैं।

जुलाई 2021, कैलिफोर्निया

जंगल में आग: इटली, तुर्की, ग्रीस, सर्बिया, कनाडा और कैलिफोर्निया के जंगलों में आग लग गई। कई दिनों तक जंगल के जंगल जलते रहे। हजारों हेक्टर में फैले जंगल जलकर खाक हो गए। बड़ी संख्या में जंगलों में रहने वाले जीव-जंतुओं की जानें गईं। कई लोगों ने भी आगजनी के चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

14 अगस्त 2021, हैती

दुनिया के लिए एक मनहूस तारीख : इस दिन हैती के कई शहर जबर्दस्त भूकंप की चपेट में आ गए। होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, स्कूल सहित हजारों इमारतें भरभरा कर गिर गईं। पलक झपकते ही सैकड़ों जिंदगियां जमीनोजद हो गईं। करीब 8 लाख लोग भूकंप से प्रभावित हुए, 2240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

15 अगस्त 2021, काबुल, अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में तख्ता पलट: अमेरिका ने जैसे ही अपने सैनिकों वापस बुलाने की घोषणा की, तालिबानियों ने अपना आक्रमण तेज कर दिया। अगस्त आते-आते तालिबानियों ने पूरी तरह अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया। राष्ट्रपति अशरफ घनी फरार हो गए। तालिबानी लड़ाकों ने उनके दफ्तर को अपने कब्जे में ले लिया।

16 अगस्त 2021, हैती

कलेजा कांप गया: ये 3 साल के बच्चे की डेड बॉडी है। जिसे मलबे के अंदर से फौजी निकाल रहे हैं। हैती में भूकंप के बाद तबाही की दर्दनाक कहानी ये तस्वीर बयां कर रही है। जिसमें 2 हजार से अधिक लोगों की जान गई। बड़ी संख्या में बच्चे भी इस भूकंप का शिकार हुए। भूखमरी तक की नौबत आ गई।

17 अगस्त 2021, काबुल

तालिबानियों का खौफ: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के साथ ही अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए बदहवास होकर भागने लगे। हेलिकॉप्टर में जगह नहीं बची तो लोग जान की परवाह किए बगैर उसके ऊपर चढ़ गए। उड़ान भरते ही कई लोग भरभराकर गिरे, जिससे मैके पर ही उनकी मौत हो गई।

19 अगस्त 2021, काबुल, अफगानिस्तान

मेरे बच्चे की जान बचा लो: तालिबानियों के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हजारों लोगों की जानें गईं। हजारों लोग देश छोड़ने पर मजबूर हुए। ये तस्वीर भी उसी दर्दनाक मंजर की कहानी बयां कर रही है। जब अफगान के लोग अपने बच्चों को अमेरिकी सैनिकों को सौंप रहे हैं, ताकि उनके बच्चों की जान बच जाए।

27 अगस्त 2021, स्विट्जरलैंड

गायों को बचाने की मुहिम: स्विट्जरलैंड में गर्मी के चलते कई गायें पहाड़ों पर जख्मी और बीमार हो गईं। जिसके बाद उन्हें 6400 फीट की ऊंचाई से एयरलिफ्ट करने के बाद नीचे सुरक्षित पहुंचाया गया। दरअसल स्विट्जरलैंड में गाय की बहुत ज्यादा अहमियत है। यहां के बिजनेस में डेयरी प्रोडक्ट का काफी योगदान है।

30 अगस्त 2021, काबुल, अफगानिस्तान

अमेरिका का आखिरी सैनिक: ये अमेरिका के कमांडर क्रिस डोनाहुए हैं। ये अफगानिस्तान से विदा लेने वाले अमेरिका के आखिरी सैनिक हैं। इस साल 30 अगस्त को अमेरिका ने अफगानिस्तान से पूरी तरह अपनी सेना वापस बुला ली। अमेरिका ने 9/11 हमले के बाद साल 2001 में अफगानिस्तान में अपनी सेना भेजी थी।

5 सितंबर 2021, टोक्यो, जापान

पैरालंपिक का समापन: टोक्यो पैरालंपिक 2020 की शुरुआत 24 अगस्त 2021 को हुई और 5 सितंबर को इसका समापन हुआ। इसमें दुनियाभर के 4 हजार से ज्यादा प्लेयर्स शामिल हुए। इस दौरान 540 इवेंट्स हुए। भारत की तरफ से 54 पैरा-एथलीट इसमें शामिल रहे।

8 सितंबर 2021, काबुल, अफगानिस्तान

ये तो क्रूरता है: ये तस्वीर थोड़ी विचलित करने वाली है। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबानियों ने अपना कहर खूब बरपाया। उन्होंने वहां पत्रकारों को भी बेरहमी से पीटा। नेमत नकदी और तकी दरियाबी नाम के दो पत्रकार कपड़े उतारकर अपने जख्म दिखा रहे हैं।

21 सितंबर 2021, कांगो

बेजुबान इश्क : एक पहाड़ी गोरिल्ला नेशनल पार्क की देखभाल करने वाले आंद्रे बाउमा की गोद में लिपटी है। जब वो 2 साल की थी तब से बाउमा उसकी देखभाल कर रहा था। गोरिल्ला लंबे वक्त से बीमार थी। बाउमा ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन उसे बचा नहीं सका। ये गोरिल्ला 14 साल की थी।

15 अक्टूबर 2021, भक्तपुर, नेपाल

सत्य की जीत पर आस्था के दीये: दरअसल नेपाल में दशईं त्योहार को धूम-धाम से मनाया जाता है। उस मौके पर इस युवक ने अपने ऊपर जलते हुए दीये रख लिए हैं। पूरे 10 दिनों तक यह युवक इसी पोजिशन में रहा। भारत में दशईं को दशहरा कहा जाता है।

30 अक्टूबर 2021, स्पेन

मलबे में दब गया पूरा इलाका : यह तस्वीर देखने में खूबसूरत जरूर है, लेकिन इसकी कहानी भयावह है। यह भयंकर ज्वालामुखी बिस्फोट के बाद का नजारा है। जिसने कई घरों को अपने आगोश में ले लिया है। करीब 25 हजार एकड़ एरिया में चारों तरफ मलबा ही मलबा फैल गया।

31 अक्टूबर, चर्चिल, कनाडा

बच के रहना रे बाबा : कनाडा में भालुओं का आतंक काफी ज्यादा है। कई लोग भालुओं के हमले का शिकार हो चुके हैं। इससे बचने के लिए लोग नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। ये 10 साल की लड़की भी उनमें से एक है। जिसने भालुओं से बचने के लिए खुद को भालू के रूप में ही बदल लिया।

14 नवंबर 2021, दुबई

हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। 5 बार की वनडे वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार T-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया को 173 रनों का टारगेट मिला था। जो उसने 18.5 ओवर में हासिल कर लिया।

दिसंबर 2021, मेफील्ड, अमेरिका

ये कैसा मंजर है: गले मिल रहे ये कपल, सर्वे अधिकारी हैं। चक्रवाती तूफान के बाद जब ये अमेरिका के मेफील्ड में जायजा लेना पहुंचे, तो वहां के दर्दनाक मंजर को देखकर सिहर गए और गले लग गए। दरअसल इस साल दिसबंर में तूफान की वजह से अमेरिका में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कई होटल, स्कूल-कॉलेज और घर बर्बाद हो गए।

दिसंबर 2021, अमेरिका

ओ गॉड ये क्या हो गया: बर्बादी के बाद की मंजर पर खड़ी ये मासूम शायद यही सोच रही है कि अब तो अपना सबकुछ उजड़ गया। दरअसल दिसबंर में अमेरिका के कई शहरों में तूफान ने भयंकर कहर बरपाया। 5-6 राज्यों में जमकर तबाही मचाई। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे अमेरिका के सबसे बड़ा तूफान करार दिया था।

12 दिसंबर 2021, इजराइल

हरनाज के सिर सजा ताज: साल 2021 ने जाते-जाते भारत की झोली में एक और मिस यूनिवर्स का खिताब डाल दिया। 21 साल के लंबे इंतजार के बाद हरनाज कौर संधू ने यह खिताब अपने नाम किया। इससे पहले 2000 में लारा दत्ता के सिर ताज सजा था। हरनाज कौर पंजाब के गुरदासपुर के गांव की रहने वाली हैं।

14 दिसंबर 2021, केन्या

दो घूंट पानी भी नहीं मिला: ये 6 जिराफ हैं, जिन्होंने पानी और भोजन की कमी से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिए। इनका शरीर जर्जर हो गया था। तस्वीर केन्या के वजीर के साबुली वाइल्डलाइफ कंजर्वेंसी की है। केन्या अभी भयंकर सूखे के दौर से गुजर रहा है। 60% से ज्यादा जानवर पानी के अभाव में अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *