अबकी बार वर्चुअल के दम पर सरकार …. रैली-रोड शो पर रोक से अब सोशल मीडिया के सहारे सत्ता की जुगत; भाजपा और सपा मजबूत, कांग्रेस पिछड़ी

चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 7 चरणों में चुनाव का पैटर्न 2017 जैसा ही है। नतीजे 10 मार्च को आ जाएंगे। मगर इस चुनाव को खास बनाने वाली सबसे बड़ी बात है-डिजिटल प्रचार।

चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक किसी भी रैली, रोड शो या नुक्कड़ सभा पर रोक लगा दी है। इसके बाद भी कोरोना के हालात को देखते हुए ही रैली की अनुमति पर विचार किया जाएगा। ऐसे में पार्टियों को ज्यादा से ज्यादा वर्चुअल रैलियों और डिजिटल प्रचार पर जोर देने की सलाह दी गई है।

वर्चुअल वर्ल्ड में होने जा रहे इस चुनावी समर में आइए देखते हैं, किसमें कितना है वर्चुअल दम…

भाजपा: सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा कद

कहां-कहां सक्रिय: ट्विटर, फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब

पार्टी ने टिकट के हर दावेदार के लिए सोशल मीडिया पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स की शर्त 2016 में ही लागू कर दी थी।
पार्टी ने टिकट के हर दावेदार के लिए सोशल मीडिया पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स की शर्त 2016 में ही लागू कर दी थी।

वॉट्सऐप : पार्टी ने अपने डेढ़ लाख पन्ना प्रमुखों और डेढ़ लाख बूथ कमेटियों के जरिए वॉट्सऐप ग्रुप्स का जाल फैला रखा है। इसके अलावा पार्टी शुभचिंतकों के वॉट्सऐप ग्रुप्स की संख्या भी 2 लाख के करीब है।

ट्विटर: पार्टी ने टिकट के हर दावेदार के लिए सोशल मीडिया पर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स की शर्त 2016 में ही लागू कर दी थी। पार्टी की राष्ट्रीय इकाई के ट्विटर हैंडल के 1.73 करोड़ फॉलोअर्स हैं। यूपी भाजपा के ट्विटर पर 20 लाख 9 हजार फॉलोअर्स हैं। पार्टी अपने ट्विटर अकाउंट से हर दिन 30 मिनट के अंतराल पर एक ट्वीट करती है।

फेसबुक: पार्टी की राष्ट्रीय इकाई के फेसबुक पर 1.58 करोड़ फ्रेंड्स हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर 42 लाख व यू-ट्यूब पर 40 लाख फॉलोअर्स हैं। पार्टी की राज्य इकाई के फेसबुक पर 49.14 लाख और इंस्टाग्राम पर 78 हजार फॉलोअर्स हैं।

कितने सक्रिय हैं नेता

नेता फॉलोअर्स कुल ट्वीट लास्ट ट्वीट
योगी आदित्यनाथ 1.68 करोड़ 13,800 8 जनवरी
दिनेश शर्मा 22 लाख 6,486 8 जनवरी
केशव मौर्य 33 लाख 30,400 8 जनवरी

सपा: पार्टी से ज्यादा अखिलेश सक्रिय, उनकी छवि पर ही दारोमदार

कहां-कहां सक्रिय: ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब

पार्टी ने 2010 से ट्विटर पर उपस्थिति बना रखी है, मगर अब तक 15,600 ट्वीट ही किए हैं।
पार्टी ने 2010 से ट्विटर पर उपस्थिति बना रखी है, मगर अब तक 15,600 ट्वीट ही किए हैं।

ट्विटर: पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर 28.7 लाख फॉलोअर्स हैं। यूं तो पार्टी ने 2010 से ट्विटर पर उपस्थिति बना रखी है, मगर अब तक 15,600 ट्वीट ही किए हैं।

फेसबुक: सपा के फेसबुक पर 28 लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर पार्टी का अकाउंट वेरिफाइड नहीं है। अन-वेरिफाइड अकाउंट पर 24.73 लाख फॉलोअर्स हैं, जबकि यू-ट्यूब पर 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं।

कितने सक्रिय हैं नेता

पार्टी नेता फॉलोअर्स कुल ट्वीट लास्ट ट्वीट
सपा अखिलेश यादव 1.53 करोड़ 4,899 8 जनवरी
सपा राम गोपाल यादव 1.38 लाख 205 28 दिसंबर
प्रसपा शिवपाल 7.57 लाख 4,879 5 जनवरी

कांग्रेस: पुरानी पार्टी सोशल मीडिया पर नई

कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई के ट्विटर पर 84 लाख फॉलोअर्स हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई के ट्विटर पर 84 लाख फॉलोअर्स हैं।

कहां-कहां सक्रिय: ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब

ट्विटर: कांग्रेस 2013 से ट्विटर पर सक्रिय है। कांग्रेस की राष्ट्रीय इकाई के ट्विटर पर 84 लाख फॉलोअर्स हैं। राज्य इकाई के ट्विटर हैंडल के फॉलोअर्स 4.60 लाख ही हैं।

फेसबुक: फेसबुक पर 57.62 लाख, इंस्टाग्राम पर 10 लाख और यू-ट्यूब पर 17 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं पार्टी की राज्य इकाई के फेसबुक पर 6.04 लाख और इंस्टाग्राम पर 1.01 लाख फॉलोअर्स हैं।

कितने सक्रिय हैं नेता

नेता फालोअर कुल ट्वीट लास्ट ट्वीट
प्रियंका गांधी 44 लाख 1828 8 जनवरी
अजय लल्लू 1.99 लाख 21,300 8 जनवरी
पीएल. पुनिया 1.31 लाख 4,246 7 जनवरी

-कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर पर 1.95 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

बसपा: सोशल इंजीनियरिंग वाली पार्टी सोशल मीडिया से दूर

पार्टी ने आज तक 140 ट्वीट ही किए हैं। इनमें भी 50 से अधिक तो मायावती के ट्वीट को ही रिट्वीट किया है।
पार्टी ने आज तक 140 ट्वीट ही किए हैं। इनमें भी 50 से अधिक तो मायावती के ट्वीट को ही रिट्वीट किया है।

कहां-कहां सक्रिय: ट्विटर, फेसबुक
ट्विटर: पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के 2.42 लाख फॉलोअर्स हैं। हालांकि पार्टी ने आज तक 140 ट्वीट ही किए हैं। इनमें भी 50 से अधिक तो मायावती के ट्वीट्स को ही रिट्वीट किया है।
फेसबुक: बसपा का फेसबुक पेज वेरिफाइड तक नहीं है। अन-वेरिफाइड पेज पर 12 हजार ही फॉलोअर्स हैं।

कितने सक्रिय हैं नेता

नेता फालोअर कुल ट्वीट लास्ट ट्वीट
मायावती 23 लाख 1255 8 जनवरी
सतीश मिश्रा 40 हजार 1147 8 जनवरी

​​​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *