Gwalior… नगर निगम का प्रस्तावित बजट …. राजस्व बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान, अभी 1200 करोड़ रुपए का बजट तैयार

कोरोना के दौर में एक बार फिर नगर निगम ने साल 2022-23 का बजट तैयार कर लिया है। प्रस्तावित बजट 1200 करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। अभी इसमें सुधार का दौर चलेगा। निगम का ज्यादा ध्यान राजस्व बढ़ाने पर रहेगा। इसके लिए शासन की गाइड लाइन के मुताबिक 15% तक करों में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं।

निगम में परिषद नहीं होने के कारण दूसरी बार संभागायुक्त एवं प्रशासक आशीष सक्सेना बजट को फाइनल करेंगे। नए बजट में कोरोना को ध्यान में रखा गया है। इस बार अमृत प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। फिर भी निगम ने दस करोड़ रुपए भुगतान के लिए रखे हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन ने 3 करोड़ मांगें हैं।

पिछले साल 1280 करोड़ रुपए का बजट प्रशासक ने पास किया था। इसमें अभी बढ़ोत्तरी की गुंजाइश भी है। वित्त विभाग द्वारा तैयार किए गए बजट में प्रशासक कई बिंदुओं पर चर्चा करेंगे। निगम की गुल्लक भरने के लिए संपत्तिकर और जलकर में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

पिछले साल 900 से बढ़कर 1280 पहुंचा था

नगर निगम के वित्त विभाग ने पहले चरण में 900 करोड़ का बजट बनाया था। उस वक्त बजट को सुधार के लिए प्रशासक सक्सेना ने कई बार वापस लौटाया। आखिर में 1280 करोड़ रुपए का बजट तैयार हुआ। उसे फाइनल किया गया। तब अधिकारियों ने इसे नॉ प्राफिट नो लॉस का बजट बताया गया था।

अभी बैठक करेंगे, फिर तय होगा

निगम ने अभी प्रस्तावित बजट 1200 करोड़ रुपए का तैयार किया गया है। हालांकि इसमें काफी सुधार होगा। इसके बाद फाइनल बजट तय होगा। सोमवार को इसको लेकर बैठक होने वाली है। बजट में कोशिश होगी कि रेवेन्यू को बढ़ाया जाए। शासन की गाइड लाइन 15 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी की है।
-किशोर कन्याल, आयुक्त नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *