हजीरा सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का आज फिर धरना, सब्जी कारोबारियों से मुलाकात करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

  • भाजपा नई मंडी के पक्ष में, व्यापारी व कांग्रेसी पुरानी के….

हजीरा सब्जी मंडी की शिफ्टिंग को लेकर शहर में कांग्रेस व भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान जारी है। कांग्रेसी पुरानी सब्जी मंडी को ही चालू रखने की मांग पर अड़े हैं। वे पिछले कई दिनों से व्यापारियों के साथ विरोध भी दर्ज करा रहे हैं। शनिवार को कांग्रेसी धरने पर बैठेंगे।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। वे धरने में भी शामिल हो सकते हैं। उधर, नई मंडी में व्यापार करने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 30 घंटे वहां रहे और उन्होंने व्यापारियों से इंटक स्थितत नई मंडी में रहने की अपील की।

पुरानी सब्जी मंडी से कारोबारियों को बेदखल कर तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस शनिवार को हजीरा में धरना देगी। उनके समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ ग्वालियर आ रहे हैं। वे व्यापारियों से मुलाकात करेंगे। तथा धरने में भी शामिल हो सकते हैं। उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव एवं युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी आएंगे।

इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होंगे और कांग्रेसी नेता भगवान सिंह का स्वास्थ्य देखने उनके घर भी जाएंगे। पूर्व सीएम कमलनाथ की आने की सूचना के बाद कांग्रेस एकजुट होकर तैयारी में लग गई। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को शनिवार को होने वाले धरने में शामिल होने के एसएमएस भेजे जा रहे हैं।

धरने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों की सक्रियता ऐसी है कि एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता पर 6-6 मैसेज पहुंच रहे हैं। मंडी पर कांग्रेस का धरना शनिवार शाम 4.30 बजे से शुरू होगा और 6.30 बजे तक चलेगा। वहीं पार्टी के कुछ लोगों की कोशिश है कि कमलनाथ धरने में शामिल न हो पाएं।

कमलनाथ धरने में शामिल होंगे

प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार की शाम ग्वालियर आएंगे। वह हजीरा, पार्टी व सब्जी कारोबारियों के धरने में भी शामिल होंगे। शादी समारोह में शामिल होंगे व पार्टी के वरिष्ठ नेता से मिलने उनके घर भी जाएंगे। -देवेंद्र शर्मा, अध्यक्ष कांग्रेस

यह रहेगा कार्यक्रम

शहर में कई अध्यक्ष सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व विधायक के यहां शादी समारोह का भी आयोजन है। कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ 5.45 बजे विशेष विमान से विमानतल पर पहुंचेंगे। यहां से वे पिंटो पार्क पर आयोजित दो शादी समारोह में शामिल होंगे। फिर वे थाटीपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद हजीरा में सब्जी कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। वे धरने में भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वे शिंदे की छावनी, कंपू और हरे शिव गार्डन में शादी समारोह में शामिल होंगे। रात 8.45 बजे विमान से भोपाल रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *