देखिए ये हैं सपा के तमाचावादी …..आगरा में अखिलेश के सामने पूर्व सांसद ने जिलाध्यक्ष को दिखाया तमाचा, सपा अध्यक्ष हंसते रहे

आगरा में अखिलेश यादव के सामने रविवार को कुछ ऐसा हुआ कि विरोधी उन्हें अब ‘तमाचावादी’ कह सकते हैं। दरअसल, बाह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ने जिलाध्यक्ष को तमाचा दिखा दिया। ऐसे में जिलाध्यक्ष सहम गए। जबकि अखिलेश यादव यादव सिर्फ हंसते रह गए। इसके साथ ही उन्होंने जनता के सामने हाथ भी जोड़ लिए। यह नजारा देख सभा में मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

आगरा में अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित किया।
आगरा में अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित किया।

ये था पूरा मामला

बाह विधानसभा में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में अखिलेश यादव सभा को संबोधित करने आए थे। वो मंच पर बैठे थे। अखिलेश के बराबर में सपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा बैठे थे। जितेंद्र ने अखिलेश को अपनी बातों में उलझा रखा था। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन संबोधन कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव का परिचय मुख्यमंत्री के रूप में दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं अखिलेश को पूर्व मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि भावी मुख्यमंत्री कहूंगा, क्योंकि 10 मार्च को अखिलेश मुख्यमंत्री बन जाएंगे’।

ऐसे में जब उन्होंने पलट कर देखा, तो अखिलेश यादव जिलाध्यक्ष से बात करने में व्यस्त थे। इस पर रामजीलाल सुमन माइक छोड़कर जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा के पास गए और उनको चांटा दिखाते हुए डांटने लगे। इस पर अखिलेश यादव ने अपना मास्क उतारा और हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने दोनों हाथ जोड़ लिए। इसके बाद जनता भी मुस्कारने लगी और जिलाध्यक्ष भी खिलखिलाकर हंसने लगे।

अखिलेश बोले- जनता के दरवाजे भाजपा के लिए बंद

अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि सपा गठबंधन को ही अपनाना है। भाजपा के लिए अब लोगों के दरवाजे बंद हो गए हैं। आजादी के बावजूद भी बाह विकास से वंचित है। बाह में विकास कार्य के साथ रोजगार भी स्थापित होने चाहिए, ताकि यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। सपा सरकार ने प्रदेश में विकास कार्य किए 108 एंबुलेंस सेवा के साथ 100 नंबर डायल को मजबूत बनाया, ताकि कुछ भी समय में लोगों के पास पुलिस सहायता पहुंच सके। मगर भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है।

दो नदियों चंबल और यमुना के बीच बसा क्षेत्र बाह पूरी तरह से पिछड़ा और वंचित क्षेत्र है। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी तो बाह तहसील को जिला बनाया जाएगा। सपा मुखिया ने क्षेत्र के लोगों को बाह शिक्षा के क्षेत्र में यूनिवर्सिटी स्थापित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *