आगरा में 107 प्रत्याशियों का भविष्य EVM में होगा कैद … 9 विधानसभा के 34 लाख वोटर चुनेंगे अपना विधायक, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर 107 प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम में कैद होगा। सुबह सात बजे से आगरा के 34.77 लाख मतदाता अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक चुनने के लिए वोट करेंगे। आगरा की नौ विधानसभा सीटों पर सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। नौ विधानसभा में से सबसे ज्यादा एत्मादपुर और बाह में 14-14 प्रत्याशी हैं। वहीं, खेरागढ़, फतेहाबाद और उत्तर विधानसभा में 13-13 प्रत्याशी हैं। सबसे कम नौ प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र में हैं। हम बता रहे हैं आपको सभी नौ विधानसभाओं का पूरी स्थिति। वहीं, चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है।
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र- 14 प्रत्याशी
भाजपा- डॉ. धर्मपाल सिंह
कांग्रेस- शिवानी देवी
बसपा- प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल
सपा- डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान
आम आदमी पार्टी- सुमित जाटव
अन्य- 9
बाह विधानसभा- 14 प्रत्याशी
भाजपा – पक्षालिका सिंह
कांग्रेस – मनोज दीक्षित
बसपा – नितिन वर्मा
सपा – मधुसूदन शर्मा
आप – नीरज करोरिया
अन्य नौ प्रत्याशी
आगरा छावनी विधानसभा- 10 प्रत्याशी
भाजपा- डॉ. जीएस धर्मेश
कांग्रेस- सिकंदर वाल्मीकि
बसपा- डॉ. भारतेंदु अरुण
सपा- कुंवरचंद वकील
आप- प्रेम सिंह
अन्य- पांच
दक्षिण विधानसभा- 10 प्रत्याशी
भाजपा- योगेंद्र उपाध्याय
कांग्रेस- अनुज शर्मा
बसपा- रवि भारद्वाज
सपा- विनय अग्रवाल
आप- रमजान अब्बास
अन्य- पांच
उत्तर विधानसभा- 13 प्रत्याशी
भाजपा – पुरुषोत्तम खंडेलवाल
कांग्रेस – विनोद बंसल
बसपा – शब्बीर अब्बास
सपा – ज्ञानेंद्र गौतम
आप – कपिल वाजपेयी
अन्य- आठ
आगरा ग्रामीण विधानसभा- 09 प्रत्याशी
भाजपा – बेबीरानी मौर्य
कांग्रेस – उपेंद्र सिंह
बसपा – किरनप्रभा केसरी
रालोद – महेश जाटव
आप – अरुणकांत कठेरिया
अन्य- चार
फतेहपुर सीकरी विधानसभा- 11 प्रत्याशी
भाजपा – चौधरी बाबूलाल
कांग्रेस – हेमंत चाहर
बसपा – डॉ. मुकेश राजपूत
रालोद – ब्रजेश चाहर
अन्य – छह
खेरागढ़ विधानसभा – 13 प्रत्याशी
भाजपा – भगवान सिंह कुशवाह
कांग्रेस – रामनाथ सिकरवार
बसपा – गंगाधर कुशवाह
रालोद – रौतान सिंह
आप – बनवारी लाल शर्मा
अन्य- आठ प्रत्याशी
फतेहाबाद विधानसभा – 13 प्रत्याशी
भाजपा – छोटेलाल वर्मा
कांग्रेस – होतम सिंह निषाद
बसपा – शैलेंद्र सिंह
सपा – रूपाली दीक्षित
आप – पुरुषोत्तम दास
आठ अन्य प्रत्याशी
मतदाता कंट्रोल रूम नंबर : 0562-2250170
टोल फ्री नंबर : 1950
3911 बूथों पर होगा मतदान
34.61 लाख मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि
इन्होंने संभाली सुरक्षा की कमान
बीएसएफ : 15 कंपनी सीआईएसएफ : 12 कंपनी और दो प्लाटून सीआरपीएफ : 20 कंपनी आईटीबीपी : 12 कंपनी आरपीएफ : 12 कंपनी एसएसबी : 20 कंपनी ओडीसा सशस्त्र पुलिस : सात कंपनी कर्नाटक सशस्त्र पुलिस : दस कंपनी गुजरात सशस्त्र पुलिस : दस कंपनी मध्य प्रदेश पुलिस : पांच कंपनी पीएसी : छह कंपनी चुनाव ड्यूटी में आई 129 कंपनी फोर्स