टॉप -10 दिग्गजों की सीट पर कम मतदान क्यों?

संगीत सोम की सीट सरधना में घट गया मतदान प्रतिशत, कैराना में करीब 6% बढ़ा…..

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। 623 में से टॉप-10 दिग्गजों की किस्मत भी EVM में कैद हो गई है। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया पूरी हुई, लेकिन मतदान प्रतिशत काफी गिर गया है। खासतौर पर दिग्गजों की सीट पर। 2017 में इनके विधानसभा क्षेत्रों में जितने प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार औसतन 5-6 प्रतिशत इस बार कम हुआ है। हालांकि कैराना विधानसभा सीट पर करीब 6% मतदान​​​ बढ़ गया है।

पहले चरण के टॉप-10 दिग्गजों की बात करें तो राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य, दिनेश खटीक, नाहिद हसन, मृगांका सिंह, संगीत सोम, अवतार सिंह भड़ाना, अतुल प्रधान और पंखुड़ी पाठक प्रमुख चेहरे हैं। इसमें से बेबीरानी मौर्य और पंखुड़ी पाठक को छोड़ दें तो पिछली बार भी इन सभी ने चुनाव लड़ा था।

आइए जानते हैं, इनकी विधानसभा क्षेत्र में कैसा रहा मतदान…

11 दिग्गजों के विधानसभा क्षेत्रों में गिर गया मतदान प्रतिशत

  • नोएडा में 50.10 प्रतिशत मतदान हो सका। 2017 में 48.6 प्रतिशत मतदान हुआ था।
  • मथुरा विधानसभा सीट पर 57.33 प्रतिशत मतदान हो सका। 2017 में 59.5% प्रतिशत मतदान रहा।
  • आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट पर 62.00 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार 63.7% मतदान हुआ था।
  • हस्तिनापुर विधानसभा सीट पर 60 प्रतिशत मतदान हो सका। 2017 में 67.8% प्रतिशत मतदान हुआ था।
  • कैराना में 75.12 प्रतिशत मतदान। 2017 में 69.6% मतदान हुआ था।
  • सरधना में 62.30 प्रतिशत मतदान हो सका। 2017 में 71.8% मतदान हुआ था।
  • जेवर विधानसभा सीट पर 60.30 प्रतिशत मतदान हुआ। 2017 में 65.5% मतदान हुआ था।

अब जानते हैं, दिग्गजों के बारे में…

1. पंकज सिंह
विधानसभा सीट – नोएडा
उम्मीदवार – भाजपा
2017 में मुकाबला – सपा के सुनील चौधरी से

इस बार के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – पंखुड़ी पाठक
– सपा – सुनील चौधरी
– बसपा – कृपाराम शर्मा

नोएडा सीट पर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के सामने कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक हैं।
नोएडा सीट पर राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के सामने कांग्रेस की पंखुड़ी पाठक हैं।

2. श्रीकांत शर्मा
विधानसभा सीट – मथुरा
उम्मीदवार – भाजपा
2017 में मुकाबला – कांग्रेस के प्रदीप माथुर से
इस बार के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – प्रदीप माथुर
– सपा – देवेंद्र अग्रवाल
– बसपा – एसके शर्मा

3. बेबीरानी मौर्य
विधानसभा सीट – आगरा ग्रामीण
उम्मीदवार – भाजपा
2017 में मुकाबला- भाजपा ने टिकट बदला है
इस बार के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – उपेंद्र सिंह
– रालोद – महेश कुमार जाटव

4. दिनेश खटीक
विधानसभा सीट – हस्तिनापुर
उम्मीदवार – भाजपा
2017 में मुकाबला – बसपा के योगेश वर्मा से
इस बार के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – अर्चना गौतम
– सपा – योगेश वर्मा
– एआईएमआईएम – विनोद जाटव

कैराना सीट पर नाहिद हसन, मृगांका सिंह आमने-सामने।
कैराना सीट पर नाहिद हसन, मृगांका सिंह आमने-सामने।

5. नाहिद हसन
विधानसभा सीट – कैराना
उम्मीदवार – सपा
2017 में मुकाबला – भाजपा की मृगांका सिंह से
इस बारे के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – हाजी अखलाक
– भाजपा – मृगांका सिंह
– बसपा – राजेंद्र सिंह उपाध्याय

6. मृगांका सिंह
विधानसभा सीट – कैराना
उम्मीदवार – भाजपा
2017 में मुकाबला – सपा के नाहिद हसन से
इस बारे के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – हाजी अखलाक
– सपा – नाहिद हसन
– बसपा – राजेंद्र सिंह उपाध्याय

7. संगीत सोम
विधानसभा सीट – सरधना
उम्मीदवार – भाजपा
2017 में मुकाबला – सपा के अतुल प्रधान से
इस बार के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – सईद रियानुद्दीन
– सपा – अतुल प्रधान

सरधना में संगीत सोम अतुल प्रधान जैसे चर्चित चेहरे आमने- सामने हैं।
सरधना में संगीत सोम अतुल प्रधान जैसे चर्चित चेहरे आमने- सामने हैं।

8. अवतार सिंह भड़ाना
विधानसभा सीट – जेवर
उम्मीदवार – रालोद
2017 में मुकाबला – सीट बदली है
इस बार के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – मनोज चौधरी
– भाजपा – धीरेंद्र सिंह
– बसपा – नरेंद्र भाटी

9. अतुल प्रधान
विधानसभा सीट – सरधना
2017 में मुकाबला – भाजपा के संगीत सोम से
इस बार के अन्य उम्मीदवार
– कांग्रेस – सईद रियानुद्दीन
– भाजपा – संगीत सोम

10. पंखुड़ी पाठक
विधानसभा सीट – नोएडा
उम्मीदवार – कांग्रेस
2017 में मुकाबला – पहला चुनाव

इस बार के अन्य उम्मीदवार
– भाजपा – पंकज सिंह
– सपा – सुनील चौधरी
– बसपा – कृपाराम शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *