Gwalior .. प्लॉट बेचन के नाम पर 36 लाख की ठगी … जमीन का सौदा कर किस्तों में पैसे लिए, बाद में दूसरे को बेच दिया; 5 साल बाद FIR
शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मकान बेचने के नाम पर 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात यह है कि यह मामला पिछले 5 सालों से चल रहा है। शिकायत लगभग 1 साल बाद की गई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने फरियाद की शिकायत पर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2022/02/12/whatsapp-image-2022-02-12-at-011118_1644609175.png)
ठग ने पैसे देने से किया इनकार
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर में रहने वाले अशोक शर्मा ने गोविंदपुरी के इंद्रपाल भदौरिया को एक मकान बेचने का सौदा किया था। यह सौदा 2016 में तय हुआ था। फरियादी इंद्रपाल का कहना है कि उन्होंने 9 फरवरी 2016 से 31अगस्त 2021 तक कई किस्तों में अशोक शर्मा को 36 लाख रुपए दे दिए। बाद में पता चला कि अशोक शर्मा ने इस प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति के नाम भी रजिस्ट्री करा दी थी। जब उन्होंने अशोक शर्मा से अपने पैसे मांगे तो अशोक शर्मा ने साफ तौर पर इनकार कर दिया।