मेरठ … दूसरे चरण में मुस्लिम ही तारणहार ,,, 55 में से 19 सीटों पर मुस्लिम वोट 40 प्रतिशत पार …

सपा के हैं 20 मुस्लिम कैंडिडेट, भाजपा की राह मुश्किल …. 

वेस्ट यूपी में दूसरे चरण के चुनाव में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। यह चरण मुस्लिमों का गढ़ है। ऐसे में यहां गठबंधन भी फायदा उठाने के लिए ताकत लगाए हुए हैं। दूसरे चरण में भाजपा की राह कांटों भरी जैसी है। जिन 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा, 2017 में कांग्रेस ने इनमें से 2, सपा ने 15 और भाजपा ने 38 सीट जीती थीं। सपा ने आरएलडी के साथ मिलकर जातीय समीकरण में भी भाजपा को घेरने की तैयारी कर ली है।

मुस्लिमों के दम पर सपा ने जीती थी 15 सीट

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने इन 55 सीटों में से 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा को 38 सीट मिलीं थी। दूसरे चरण में बसपा को एक भी सीट नहीं है। इस चुनाव में सपा, राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इन 55 सीटों में से 11 सीटों पर जाट वोट का भी प्रभाव है। शाहजहांपुर, बरेली, बिजनौर व सहारनपुर में दूसरी जाति के प्रत्याशी सपा ने उतारे हैं। ऐसे में भाजपा की राह मुश्किल में फंसनी तय है।

9 सीटों पर मुस्लिम आबादी 50 प्रतिशत पार

दूसरे चरण की 9 सीटें ऐसी हैं जिनमें मुस्लिम आबादी का वोट 50 प्रतिशत को पार कर गया है। इनमें बेहट पर 55 प्रतिशत मुस्लिम, सहारनपुर देहात पर 53 प्रतिशत मुस्लिम वोट हैं। मुरादाबाद जिले की कुंदरकी में 55 प्रतिशत व देहात सीट पर 58 प्रतिशत मुस्लिम हैं। बिजनौर की धामपुर पर 55 प्रतिशत मुस्लिम वोट हैं। इनके अलावा नकुड़ सीट पर 40 प्रतिशत, देवबंद में 45 प्रतिशत मुस्लिम हैं। कांठ में 45 प्रतिशत हैं। ठाकुरद्वारा में 40 प्रतिशत हैं। बिजनौर की सदर सीट पर 41 प्रतिशत, चांदपुर पर 40 प्रतिशत, नूरपुर 38 प्रतिशत, बड़ापुर में 39 प्रतिशत, नहटौर में 45, नगीना में 45 प्रतिशत मुस्लिम हैं।

मुस्लिमों के गढ़ में सपा के 20 प्रत्याशी मुस्लिम

सपा के गढ़ में 20 प्रत्याशी मुस्लिम हैं। इनमें मुरादाबाद की सभी 6 सीटों पर सपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। सहारनपुर में 2 सीटों पर मुस्लिम उतारे हैं। बिजनौर, रामपुर, बरेली, अमरोहा में 9 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में हैं। दूसरे चरण में सपा ने 20 मुस्लिम मैदान में उतारे हैं। वहीं शाहजहांपुर, अमरोहा में जिस बिरादरी का वोट है वहां पर उसी बिरादरी का प्रत्याशी उतारा है।

  • सहारनपुर में 7 विधानसभा सीट हैं। इनमें नकुड़, बेहट, गंगोह, रामपुर मनिहारन, देवबंद, सहारनपुर देहात, सहारनपुर सिटी हैं।
  • मुरादाबाद में 6 सीट हैं। कुंदरकी, बिलारी, मुरादाबाद सिटी, देहात, कांठ व ठाकुरद्वारा।
  • शाहजहांपुर में 6 विधानसभा हैं। कटरा, पुगाया, शाहजहांपुर, ददरौल, जलालाबाद, तिलहर विधानसभा। शाहजहापुर पर 35 प्रतिशत मुस्लिम हैं।
  • बिजनौर में 8 विधानसभा हैं। बिजनौर सदर, चांदपुर, नूरपूर, धामपुर, बड़ापुर, नहटौर, नगीना, नजीबाबाद हैं।
  • रामपुर में 5 विधानसभा हैं। स्वार, चमरवा, बिलासपुर, शहर रामपुर, मिलक हैं।
  • बरेली में 9 विधानसभा हैं। इनमें मीरगंज, भोजीपुर, नवाबगंज, फरीदपुर, बिठारी, बरेली, बरेली छावनी, ओंला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *