युवा मोर्चा ने महापुरुषों की माला अर्पण करके जयंती मनाई
युवा मोर्चा ने महापुरुषों की माला अर्पण करके जयंती मना
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी और द्वितीय सरसंघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आदरणीय गुरु जी की जयंती सर्किट हाउस पर माल्यार्पण कर मनाई।
जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए जिससे हिंदू समाज विश्व में एक बड़ी ताकत के रूप में बनेगा। हमें खुशी होती है इन महापुरुषों की वजह से आज विश्व में हम हिंदू संगठित हैं।
छत्रपति शिवाजी ने हमारे देश में स्वराज की स्थापना की थी और आदरणीय गुरु जी ने अखंड भारत बनाने का दृढ़ निश्चय चले थे।
जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह ने कहा कि इन महापुरुषों के बताए रास्तों से ही हमारा हिंदू समाज आज विश्व में एक संगठित शक्ति के रूप में पहचाना जाता है।
कार्यक्रम में अमित चौधरी, मोनू नरवरिया, प्रदीप पांडे, सर्जन नरवरिया, सोनू यादव कमई, गिर्राज नरवरिया, राजीव मिश्रा, हैरी चौधरी, सौरभ पुलक, आतिरज नरवरिया, कृष्णकांत भदौरिया, शिखर समाधिया, अभी नारोलिया, सोनू रावत, रोहित शाक्य, वीर सिंह भदौरिया, गोपाल राजावत, धर्मवीर बघेल आदि युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।