पंजाब चुनाव की वोटिंग में महिलाओं का जोश … 11 सीटों पर पुरुषों से ज्यादा मतदान;ज्यादातर दोआबा में;इस बार 1 करोड़ से ज्यादा थीं महिला वोटर
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान में 11 सीटों पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इन सीटों पर महिलाएं मतदान में पुरुषों से आगे निकल गई। इनमें ज्यादातर सीटें दोआबा में हैं। जिससे यहां पर हार-जीत को लेकर भी कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि चुनाव आयोग पंजाब में महिला वोटरों की तादाद एक करोड़ करने में कामयाब रहा लेकिन मतदान सिर्फ 73 लाख महिलाओं ने ही किया।
पंजाब में कुल मतदान की बात करें तो 1 करोड़ 54 लाख 69 हजार 618 मतदाताओं ने वोटिंग की है। जिनमें 81 लाख 33 हजार 930 पुरुष हैं जबकि 73 लाख 35 हजार 406 महिलाएं शामिल हैं। पंजाब में कुल वोटर 2 करोड़ 14 लाख 99 हजार 804 थे। जिनमें 1 करोड़ 12 लाख 98 हजार 81 पुरुष और 1 करोड़ 2 लाख 996 महिला वोटर थीं। इस लिहाज से पंजाब में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.90% रहा जबकि पुरुषों का 0.9% ज्यादा यानी 71.99% रहा।
इन सीटों पर पुरुषों के करीब पहुंची
दो विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां महिलाओं की वोटिंग पुरुषों के करीब पहुंच गई। इनमें श्री हरगोबिंदपुर में 61,761 पुरुषों के मुकाबले 61,624 महिलाओं ने मतदान किया। इसी तरह बाबा बकाला में 65,486 पुरुषों के मुकाबले 65,116 महिलाओं ने मतदान किया।
एक सीट ऐसी, जहां 1 लाख से ज्यादा पुरुषों का मतदान
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से डेराबस्सी ऐसी सीट है, जहां एक लाख से ज्यादा पुरुषों ने मतदान किया है। इस सीट पर 1,06,556 पुरुषों ने मतदान किया। वहीं मतदान करने वाली महिलाओं की संख्या 92,625 रही। इस सीट पर कुल वोटिंग 1,99,187 हुई। जो 69.25% रही। इस सीट पर कुल वोटर 2, 87, 622 थे। जिनमें पुरुषों की संख्या 1,50,890 और महिला वोटर 1,36,706 रहीं।
पंजाब में महिला-पुरुषों के का सीट वाइज मतदान…



